नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यार होता है। दोनों के बीच आए दिन खट्टी मीठी नोकझोंक होती रहती है। कई बार बहस भी हो जाती है और कभी कभी झगड़ा भी हो जाता है। हालांकि, कपल के बीच यह झगड़ा ज्यादा समय तक नहीं रहता है। कई बार गुस्से में इंसान ऐसा कदम उठा लेता है जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं सकता है। हाल ही में इटली से एक कपल के बीच अनोखा झगड़ा सामने आया है। झगड़ा होने के बार पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अपने गुस्से को शांत करने के लिए इस बंदा अपने घर से पैदल ही निकल पड़ा और 450 किलोमीटर दूर पहुंच गया।