24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / अनोखा रिवाज! दामाद को दहेज में देते हैं 21 जहरीले सांप

अनोखा रिवाज! दामाद को दहेज में देते हैं 21 जहरीले सांप

अपने देश में बड़ी धूमधाम से शादी की जाती है। हर माता पिता चाहते है कि उनकी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता मिले। शादी में बेटी को खूब धनदोलत देते है। कुछ लोग इसको दहेज भी कहते है। दहेज के रूप में दी जाने वाली यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Dec 2020, 5:08 PM IST

snakes

snakes

नई दिल्ली। अपने देश में बड़ी धूमधाम से शादी की जाती है। हर माता पिता चाहते है कि उनकी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता मिले। शादी में बेटी को खूब धनदोलत देते है। कुछ लोग इसको दहेज भी कहते है। दहेज के रूप में दी जाने वाली यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। हालांकि, कुछ लाचली लोगों ने दहेज की आड में अपनी बहू पर अत्याचार करने लगे है। इस पर अब सरकार ने एक कानून बना दिया है। जिसके तहत कोई भी दहेज ना तो लेगा और ना ही देगा। इसके बावजूद आज भी बहुत से लोग अपनी बेटी को अपने हिसाब से देते है। लेकिन मध्य प्रदेश में एक विशेष समुदाय है जहां पर अपनी बेटी को दहेज के रूप में 21 जहरीले सांप देते है।

नहीं तो टूट जाती है शादी
एक रिपोर्ट के अनुसार, एमपी के गौरिया समुदाय के लोग अपने दामाद को अनोखा दहेज देते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस समुदाय में यह परंपरा सदियों से चलती आ रही है। मान्यता है कि अगर कोई शख्स अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं देता तो उसकी बेटी की शादी जल्दी ही टूट जाती है।

यह भी पढ़े :— देश का एक मात्र किला : घूमने जा रहे है तो यहां से लौटकर नहीं आ पाएंगे आप

दामाद को तोहफे में देते है जहरीले सांप
स्थानीय लोगों के अनुसार, बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि गेंहुअन जैसे जहरीले सांप को पकड़ा जाता है। सबसे खास बात यहां के बच्चों को भी उन जहरीले सांपों से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। वे आराम से सांप के साथ खेलते नजर आते हैं।

यह भी पढ़े :— सांप से भी ज्यादा जहरीले होते है ये खूबसूरत पौधे, छूने से जा सकती है किसी की जान

सांप से चलता घर का गुजारा
गौरिया समुदाय के लोगों को पेशा ही सांप पकड़ना होता है। वे लोगों को सांप दिखाकर पैसे कमाते है। लड़की के पिता अपने होने वाले दामाद को दहेज में सांप के रूप में देते है। ताकि वे इन सांपों के लिए कमाई कर अपने परिवार को पेट भर सके। ऐसा का जाता है कि अगर गलती से सांप इनके पिटारे में मर जाता है तो पूरे समुदाय के लोगों को भोजन करना पड़ता है। इतना ही नहीं पूरे परिवार के लोगों को मुंडन भी करवाना पड़ता है।