नई दिल्ली। अपने देश में कई ऐसे ऐतिहासिक किले है जो आज भी दुनियाभर में काफी मशहूर है। दुनिया के कौने—कौने से हर साल इनको देखने के लिए बहुत सारे लोग आते है। इनसे कुछ ऐसे हरस्यमय किले भी है जो इतने सालों बाद भी एक पहली बने हुए है। ये किले इतने डरावने है जिसमें लोग घूसने से भी डरते है। इनके बारे में कई प्रकार की बाते की जाती है। आज आपको एक ऐसे ही राजस्थान में स्थित एक किलेे के बारे में बताने जा रहे है। देश का यह एक मात्र ऐसा किला है जिसका निर्माण बिना नींव किया गया है। जी हां, हम बात कर रहे है राजस्थान के झालावाड़ जिले स्थित गागरोन किले (Gagron Fort) की।