scriptसमुद्र की गहराई में मिला एलियन जैसा जीव, शक्ल देखकर लोग हैरान | scientists finds new alien like creature rom thousand feet deep sea | Patrika News
हॉट ऑन वेब

समुद्र की गहराई में मिला एलियन जैसा जीव, शक्ल देखकर लोग हैरान

हाल ही में साइंटिस्ट्स के हाथ एक समुद्र का दानव जीव लगा है। एलियन जैसे जीव को देखकर लोग काफी हैरान है। यह समुद्र की गहराइयों में रहता है। पहली बार लोगों की नजर के सामने आया। अब इसकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।

नई दिल्लीAug 12, 2022 / 03:09 pm

Shaitan Prajapat

Bathynomus yucatanensis

Bathynomus yucatanensis

धरती पर अनगणित जीव जन्तु पाएं जाते है। समुद्री जीवन कई रहस्यों से भरा हुआ है। इसमें भी कई प्रकार के जीव रहते है। बहुत से जीवों और मछलियों में बारे में तो जानते है। समुद्र की गहराई में कुछ जीव ऐसे है जिसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। समय समय पर वैज्ञानिक नए जीव को लेकर शोध करते रहते है। हाल ही में एक नए जीव का पता चला है। साइंटिस्ट्स को एक अजीबोगरीब जीव का खुलाया किया है। दिखने में यह किसी एलियन की तरह नजर आता है। आइए जानते है इस दावन जैसे दिखने वाले नए जीव के बारे में।

डार्थ वाउर रखा नाम
वैज्ञानिकों को हाल ही में मेक्सिको के तट पर गहरे समुद्र में एक नया जीव मिला है। उन्होंने इसका नाम डार्थ वाडर रखा है। दिखने में यह दावन रूपी जीवन दीमक की तरह नजर आता है। लेकिन यह दीमक से 50 गुना ज्यादा बड़ा है। विशाल आइसोपॉड को अक्सर एक विलक्षण प्राणी के रूप में देखा जाता है। गहरे पानी के नीचे क्रस्टेशियंस की 20 से अधिक प्रजातियां हैं। अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागरों में झींगा और केकड़े सहित कई जीव प्रचुर मात्रा में हैं।

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग महिला ने 93 साल की उम्र में किया कमाल, फ्लाइट की छत पर चढ़कर लिया उड़ान का मजा, देखिए वीडियो


50 सेंटीमीटर लंबा
साइंटिस्ट्स के मुताबिक़, यह एक तरह का विशाल आइसोपोड है। इसे बाथिनोमस युकाटेनेंसिस (Bathynomus yucatanensis) भी कहते है। इसे सबसे पहले गल्फ ऑफ़ मेक्सिको में देखा गया था। दिखने में यह काफी डरावना नजर आता है। इसके अकार की बात करें तो यह करीब 50 सेंटीमीटर लंबा है।

 

ऐसा नजर आता है ये जीव
यह महासागर की गहराइयों में पाया जाता है। इसके शरीर के ऊपर की स्किन मजबूत और लाइट येलो रंग की होती है। बाथिनोमस युकाटेनेंसिस के सिर से एंटीना जैसे तार निकले रहते है। इसकी पूंछ से भी स्पाइन निकले दिखती है। इसे डार्थ वाडर नाम एक फिल्म किरदार से दिया है। उसके लुक के आधार पर ही इस जीव को ऐसा नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में आर्टिस्ट ने किया कमाल! आंख के अंदर तिरंगा किया पेंट, देखें तस्वीरे

पानी से हजारों फ़ीट नीचे है घर
वैज्ञानिको के अनुसार यह, जीव पानी में हजारों फीट नीचे घर बनाकर रहता है। इसे करीब दो से ढाई हजार फ़ीट नीचे से बाहर निकाला गया है। अब तक इसकी 20 प्रजाति की पहचान की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।

Home / Hot On Web / समुद्र की गहराई में मिला एलियन जैसा जीव, शक्ल देखकर लोग हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो