केबीसी के इस सवाल पर लोगों को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर चैनल हुआ ट्रोल
Kbc Trolled : शिवाजी के नाम के आगे छत्रपति शिवाजी महाराज न लिखे जाने पर गुस्सा हुए लोग
बिग बी पर भी फूटस लोगों का गुस्सा, कहा पढ़ते समय क्यों नहीं सुधारी गलती
नई दिल्ली। सोनी टीवी के पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति-11 (KBC 11) के यूं तो काफी फैन फॉलोइंग है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की वजह से शो की टीआरपी पी हाई रहती है, लेकिन हाल ही के एपिसोड में पूछे गए एक सवाल ने केबीसी की प्रतिष्ठा को हिलाकर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया पर #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करके चैनल के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
केबीसी (KBC) : भूपेश बघेल को वीडियो में नहीं पहचान पाई मध्यप्रदेश की महिला दरअसल बीती रात सोनी टीवी पर प्रसारित केबीसी के एपिसोड में एक सवाल पूछा जिसमें लिखा था, इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट के समकालीन हैं। जिनके विकल्प थे A. महाराणा प्रताप B. राणा सांगा C. महाराज रणजीत सिंह D. शिवाजी। यह सवाल राजकोट की शाहेदा चंद्रन से 7 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में पूछा गया था। स्क्रीन पर जैसे ही ये सवाल दिखा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्शकों के मुताबिक इस सवाल से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान हुआ है। क्योंकि जब औरंगजेब के आगे मुगल सम्राट लग सकता है तो शिवाजी के आगे छत्रपति क्यों नहीं लगाया गया।
सोशल मीडिया पर लोग सोनी चैनल को जमकर कोस रहे हैं। साथ ही इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा, औरंगजेब जो एक दरिंदा था उसे मुगल सम्राट कहकर संबोधित किया जा रहा है। जबकि शिवाजी ने देश के लिए बलिदान दिया। मगर उनके नाम के आगे छत्रपति शिवाजी महाराज क्यों नहीं लिया गया, ये बेहद ही शर्मनाक है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, चैनल की हिम्मत कैसे हुई औरंगजेब को इतना महान दिखाने की। ये तो वहीं बात हो गई कि चारों तरफ जहर घोला जा रहा है। वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि अगर चैनल ने गलत लिख भी दिया था तो शो के होस्ट अमिताभ बच्चन इसे पढ़ते समय तो ठीक कर सकते थे।
Home / Hot On Web / केबीसी के इस सवाल पर लोगों को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर चैनल हुआ ट्रोल