scriptआश्रम में गायों से कर रहा था गलत काम, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ा गया | The person raped the cows in the ashram | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आश्रम में गायों से कर रहा था गलत काम, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ा गया

रंगे-हाथों पकड़ा गया आरोपी को
पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया

May 22, 2019 / 08:33 pm

Navyavesh Navrahi

cow
अयोध्या से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज से इस घटना का खुलासा हुआ है। आरोपी का पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना अयोध्या स्थित करतालिया बाबा आश्रम की है। पुलिस के अनुसार- सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति गोशाला में बैठी अलग-अलग गायों के साथ गलत काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी का नाम राज कुमार है।
मंदिर के महंत रामदास के अनुसार- कुछ दिनों से उन्हें शक था कि यह शख्स गौशाला में कुछ गलत करता है। तभी से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी गई।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही ‘पाकिस्तान’ के इस हिस्से में जश्न का माहौल! लोग बांट रहे मिठाइयां
राज कुमार ने जैसे ही अगले दिन यह कृत्य दोहराने का प्रयास किया, उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वे बैठी हुई गायों के साथ गलत काम कर रहा है। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की गई। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। अयोध्या कोतवाली पुलिस के अनुसार- आरोपी पड़ोसी जनपद गोंडा के नबावगंज का रहने वाला है और अस्थाई तौर पर सरयू किनारे नयाघाट क्षेत्र में अकेला रहता था।
देवबंद से जारी हुआ फतवा, बेहतर परिणाम के लिए 25 हज़ार बार आयत-ए-करीमा पढ़ने को कहा

उधर, आरोपी का कहना है कि उसने शराब पी हुई थी। उसे नहीं पता कि नशे की हालत में वो क्या कर रहा था। उसे बस इतना पता है कि लोगों ने उसे मारा है और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार के अनुसार- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 376, 511 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Home / Hot On Web / आश्रम में गायों से कर रहा था गलत काम, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ा गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो