scriptगर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लाया था मछली, मकड़ी ने कर डाला शिकार | To Impress the Girlfriend a Man brings Gold Fish But a Spider Hunt it | Patrika News
हॉट ऑन वेब

गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लाया था मछली, मकड़ी ने कर डाला शिकार

Spider hunting Goldfish : गर्लफ्रेंड अथिना को सरप्राइज देना चाहते थे जेरेमी शालविक
तालाब में जाकर देखा तो मकड़ी ने मछली को अपने पैरों से जकड़ रखा था

Jan 06, 2020 / 12:36 pm

Soma Roy

Spider hunting Goldfish

Spider hunting Goldfish

नई दिल्ली। गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए प्रेमी ने अपने तालाब में गोल्डफिश (gold fish) पाली थी। प्रेमिका को सरप्राइज देने के लिए वह जब वहां पहुंचा तो दंग रह गया। उसने देखा कि एक छोटी-सी मकड़ी (spide) ने मछली का शिकार (hunting) कर डाला है।
यह भी पढ़ें

औरत बनना चाहता था शख्स, ठीक नहीं हुई सर्जरी तो डिप्रेशन में किया सुसाइड

यह हैरतंगेज मामला दक्षिण अफ्रीका के बारबेटन का है। छोटी-सी मकड़ी अपने से कई गुणा बड़े जीव का शिकार कर सकती है ये किसी ने नहीं सोचा होगा। मगर इस वाक्ये ने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल जेरेमी शालविक नामक शख्स ने अपनी गर्लफ्रैंड अथिना यालियास को इंप्रेस करने के लिए तालाब में गोल्डफिश पाली थी।
girlfriend.jpg
जेरेमी अथिना को गोल्डफिश दिखाने वाले थे, लेकिन उसके पहले वे मछली को देखने चले गए। तभी उन्होंने देखा कि एक काले रंग की छोटी से मकड़ी अपने से कई गुना बड़ी गोल्डफिश को जकड़कर दीवार के सहारे लटका रही थी। गोल्डफिश मकड़ी के जहर से कमजोर हो रही थी। मकड़ी की पकड़ इतनी ज्यादा तेज थी कि मछली खुद को छुड़ा नहीं पा रही थी। जेरेमी ने ये पूरा वाक्या अपने कैमरें में कैद किया। जेरेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को यह बात बताई तो दोनों तालाब की ओर गए। तब तक मकड़ी मछली को लेकर गायब हो चुकी थी।

Home / Hot On Web / गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लाया था मछली, मकड़ी ने कर डाला शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो