scriptआग से जुड़े इन 2 प्रश्नों के जवाब जानकर हैरान हो जाएंगे आप | Two questions related fire and science in hindi | Patrika News
हॉट ऑन वेब

आग से जुड़े इन 2 प्रश्नों के जवाब जानकर हैरान हो जाएंगे आप

अक्सर हमारे रोजमर्रा के जीवन में कुछ ऐसी चीजें घटती हैं जिनका जवाब हम नहीं जानते, परन्तु वे हमें हैरान कर देती हैं। आइए जानते हैं आग से जुड़े ऐसे ही तीन प्रश्नों के बारे में

Nov 18, 2020 / 03:07 pm

सुनील शर्मा

questions_related_to_fire.jpg
अक्सर हमारे रोजमर्रा के जीवन में कुछ ऐसी चीजें घटती हैं जिनका जवाब हम नहीं जानते, परन्तु वे हमें हैरान कर देती हैं। आइए जानते हैं आग से जुड़े ऐसे ही तीन प्रश्नों के बारे में
प्रश्न 1 – अगर आप एक जलती हुई मोमबत्ती को किसी डिब्बे में रखकर या हाथ से उसकी रक्षा करते हुए ले जाते हैं, तो लौ किस दिशा में झुकेगी?

उत्तर – अपेक्षा के विपरीत सुरक्षित लौ आगे को भागेगी, पीछे नहीं। लौ गर्म होने के कारण अपने आसपास की हवा के मुकाबले हल्की होती है। न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार किसी पिंड पर बल लगने के उसका वेग बढ़ता है। पिंड का भार जितना ही कम होता है उसकी गति उतनी ही तेज होती है। अपने आसपास की हवा के मुकाबले हल्की होने के कारण लौ आगे की ओर लपकती है।
प्रश्न 2 – जब हम कुछ पीते हैं, तब हम द्रव से भरा गिलास या प्याला अपने होठों के पास लाते हैं और द्रव को चूसते हैं। किस वजह से द्रव तेजी से हमारे मुंह में जाता है?
उत्तर – जब हम कुछ पीते हैं तो उससे पहले हम फेफड़ों की मदद से छाती को फुलाते हैं। इससे मुंह के अंदर की हवा कम हो जाती है और उसका दाब कम हो जाता है। बाहरी वायुमंडलीय दबाव के कारण ही पेय अब मुंह के कम दबाव के क्षेत्र में चढ़ता है।
प्रश्न 3 – आग बुझाने के लिए अधिकतर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। पानी आग बुझाने में क्यों प्रभावशाली है?

उत्तर – दो चीजों की वजह से पानी आग बुझाने का एक अच्छा साधन है। पहले तो पानी जलती वस्तु की बहुत-सी गर्मी सोख लेता है (पानी की विशिष्ट ऊष्मा अन्य पदार्थों से अधिक है) जिससे वह जल्दी ठंडी हो जाती है। दूसरा कारण है कि जलती वस्तु के संपर्क में आते ही पानी भाप में बदल जाता है और उसका आयतन बढ़ जाता है। यह भाप जलती वस्तु को घेर लेती है और उस तक ऑक्सीजन की पहुंच को रोक देती है। आप जानते ही हैं कि ऑक्सीजन के बिना कोई चीज जल ही नहीं सकती। यही कारण हैं कि पानी आग को बुझाने में काफी प्रभावशाली होता है।

Home / Hot On Web / आग से जुड़े इन 2 प्रश्नों के जवाब जानकर हैरान हो जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो