वेटर ने एक हाथ पर बैलेंस की डोसे की 16 प्लेट्स
आनंद महिंद्रा ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक वेटर का गज़ब का टैलेंट दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक रेस्टोरेंट का है, जिसमें कुक डोसा बना रहा है। कुक के पास में ही वेटर खड़ा हुआ है। कुक डोसे बना-बनाकर वेटर को देता जाता है और वेटर डोसे की सभी प्लेट्स को एक हाथ में लेता जाता है। वेटर डोसे की कुल 16 प्लेट्स अपने एक हाथ में लेकर उनको बैलेंस करता है और इसके बाद उन्हें कस्टमर्स को सर्वे भी करता है।