सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में दुनियाभर की जानकारी एक जगह पर मिल जाती हैं। सोशल मीडिया की वजह से दुनिया जैसे सिमट सी गई है। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया देखने को मिलता रहता है। लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। इनमें से जहाँ कुछ काफी अजीब होते हैं, तो कुछ प्यारे भी होते हैं। इनको देखकर लोगों को खुशी मिलती है, साथ ही ऐसे फोटो/वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक प्यारा वीडियो शेयर किया गया जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने पिता के साथ प्रैंक करती नज़र आ रही है।