scriptअजीबोगरीब चैलेंज! नाक से धकेलते हुए 14,000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई मूंगफली | weird challenge man is pushing a peanut up 14000 foot pikes peak with his nose | Patrika News
हॉट ऑन वेब

अजीबोगरीब चैलेंज! नाक से धकेलते हुए 14,000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई मूंगफली

आपने कई अजीबोगरीब चैलेंज के बारे में सुना होगा। इनमें से कुछ ऐसी होती है जिनको करना नामुमकिन होता है। इन दिनों एक शख्स अनोखे चैलेंज को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। वह अपने नाक से मूंगफली को धकेलते हुए 14000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाने में कामयाब हुए।

Jul 18, 2022 / 08:03 am

Shaitan Prajapat

Bob Salem

Bob Salem

यह दुनिया अजीबोगरीब इंसानों से भरी हुई है। यह लोग आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा कारनामा करते हैं, जिनको सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। यह लोग अपने उटपटांग हरकतों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। आपने आज से पहले कई अजीबोगरीब चैलेंज के बारे में सुना होगा। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे अजीबोगरीब चैलेंज के बारे में बताने जा रहे है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। एक शख्स अपने मूंगफली को नाक से धकेलते हुए हजारों फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाने का जिम्मा लिया। इस काम उसे लिए काफी मुश्किल और परेशानियों से भरा हुआ रहा। आइए जानते है इस शख्स और उनके चैलेंज के बारे में।

53 साल के बॉब का अजीब मिशन
हम बात कर रहे है अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले 53 वर्षीय बॉब सलेम की। बॉब सलेम ने मूंगफली के दाने को पहाड़ की चोटी पर तक पहुंचाने का यह मिशन शुरू किया। उन्होंने इसकी शुरुआत 9 जुलाई को मैनिटौ स्प्रिंग्स शहर से की। ये सुनने में जितना अजीब है, करने में उससे भी ज्यादा मुश्किल भी है।

यह भी पढ़ें

बिना गोंद के सिर पर चिपकाए कई कैन, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

नाक के दम पर पहाड़ की चोटी पर
बॉब सलेम बिना हाथों से छुए मूंगफली को पहाड़ की चोटी तक पहुंचाने के काम में लगे हुए थे। अजीबोगरीब चैलेंज लेते हुए एक मूंगफली सिर्फ अपनी नाक से धक्का मारकर, 14,115 फीट ऊंचाई पर मौजूद अमेरिका की पाइक्स पीक पर पहुंचाया।

तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
53 वर्षीय बॉब सलेम शुक्रवार की सुबह पाइक्स पीक के शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने सात दिनों में कठिन कार्य को पूरा करने के लिए पिछले सत्यापित रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बता दें कि पिछले रिकॉर्ड आठ दिन का था। सलेम इस तरह से अमेरिका के पर्वत पर चढ़ने वाले चौथे व्यक्ति हैं। यह प्रयास मैनिटौ स्प्रिंग्स के 150वें जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में आया है।

यह भी पढ़ें

चप्पल पहन ना चलाएं कार, वरना लगेगा 5 लाख का जुर्माना, जिंदगीभर के लिए बैन हो जाएगा लाइसेंस




हर 10 से 5 मिनट में रूकना पड़ा
बॉब सलेम ने कहा कि गर्मी और अंधेर के कारण काफी परेशानी हुई। मुझे हर 10 से पांच मिनट में रूकना पड़ा और कुछ तस्वीरें लेनी पड़ी। उन्होंने पूरे सप्ताह में लगभग दो दर्जन मूंगफली का इस्तेमाल किया। कुछ रास्ते में चट्टानों के बीच दरार में गिर गए और वह उन्हें पुनः प्राप्त करने में सक्षम नहीं था।

21वीं सदी का पहला इंसान
उन्होंने अपनी नाक पर एक कॉन्ट्रैप्शन को टेप के सहारे जोड़कर रखा है। इसकी मदद से मूंगफली को आगे की तरफ धकेलते हुए 20 किलोमीटर लंबी बार ट्रेल पर ऊपर की ओर से लेकर गए। इसके साथ ही यह कामनाम करने वाले बॉब 21वीं सदी के पहले इंसान बन गए है।

पहले बन चुके हैं ये रिकॉर्ड
आपको बता दें कि साल 1976 में टॉम मिलर नाम के एक शख्स ने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मिलर ने 5 दिन के अंदर ही मूंगफली के दाने को पहाड़ की चोटी पर ले गए थे। सबसे पहले साल 1929 में बिल विलियम्स ने 22 दिन में यह अनोखा काम किया था। इसके बाद अलीसेस बैक्सटर ने साल 1963 में आठ दिन में ये कारनामा कर दिखाया था।

Home / Hot On Web / अजीबोगरीब चैलेंज! नाक से धकेलते हुए 14,000 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ाई मूंगफली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो