scriptमां ने कर दिया जुड़वा बच्चों का सौदा, खरीद लिया नया स्मार्टफोन | woman sold her two twins for a credit card and smartphone | Patrika News
हॉट ऑन वेब

मां ने कर दिया जुड़वा बच्चों का सौदा, खरीद लिया नया स्मार्टफोन

महिला ने बच्चे को बेचकर क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान किया और एक नया स्मार्टफोन खरीदा। महिला ने दो बच्चों को दो अलग-अलग परिवारों को बेच दिया।

Dec 15, 2020 / 09:30 am

Shaitan Prajapat

woman

woman

नई दिल्ली। मां का स्थान सर्वोपरी होता है। मां अपनी बच्चों के लिए खुद की जान भी दाव पर लगा देती है। अपने जिगर के टुकड़े के लिए वह यमराज से भी भीड़ जाती है। वह खुद भले ही भूखी रह सकती है लेकिन अपने बच्चों को खिलााए बिना नहीं रह सकता है। लेकिन आप आपको एक ऐसी मां के बारे में बताने जा रहे है जिसने मां के नाम को ही कलंकित कर दिया। एक महिला ने अपने जुड़वां बच्चों को ही बेच दिया। यह चौंकाने वाली खबर चीन से सामने आ रही है। इस कलयुगी मां ने अपने स्वार्थ के लिए अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर दिया।

 

यह भी पढ़े :— 200 रुपए में लीज पर ली जमीन, खुदाई में मिला लाखों का हीरो, रातोंरात बन गया लखपति

1.5 लाख में किया सौदा
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला ने अपने जुड़वां बच्चों को करीब 1.5 लाख रुपए में बेच डाला। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चे को बेचकर अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान किया और अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदा। महिला ने पिछले साल सितंबर में अपना बच्चा बेचा था। महिला ने दो बच्चों को दो अलग-अलग परिवारों को बेच दिया। खबरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से आर्थिक संकट का सामना कर रही है। परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

शादी से पहले थी प्रेग्नेंट
खबरों के मुताबिक शादी से पहले महिला गर्भवती थी। उसके माता-पिता ने बच्चे की जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया। वहीं बच्चे के पिता वू भी बच्चे के जन्म के समय अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे। बताया जा रहा है कि महिला पर बहुत अधिक कर्ज था। इसलिए उसने दोनों बच्चों को बेचने का फैसला किया।

यह भी पढ़े :— मां-बेटी एक ही मंडप में दुल्हन बनी, एक साथ रचाई शादी, जानें पूरा मामला

 

जुए का आदी है पति
जब बच्चे के पिता वू को पता चला कि महिला ने बच्चों को बेच दिया है, तो उसने महिला से पैसे की मांग की। ऐसा कहा जाता है कि वू जुए का आदी है। इसलिए उनपर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया। वहीं महिला ने कहा कि उन्होंने सारा पैसा खर्च कर दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1s5p

Home / Hot On Web / मां ने कर दिया जुड़वा बच्चों का सौदा, खरीद लिया नया स्मार्टफोन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो