script2 फीट 10 इंच की महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, गोद में उठा घूमता है पति | world short heighted woman give birth to child and made record | Patrika News
हॉट ऑन वेब

2 फीट 10 इंच की महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, गोद में उठा घूमता है पति

अक्सर देखा जाता है बौने लोगों को मजाक बनाया जाता है। आपने एक बौनी महिला के बारे में पढ़ा होगा जिसकी लम्बाई महज 2 फिट और 10 इंच है। 31 साल की इस महिला हाइट भले की छोटी हो लेकिन इनके हौसलें काफी बुलंद है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि फिजिकल रूप के कमजोर होने के बाद बावजूद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है।

Oct 31, 2020 / 04:22 pm

Shaitan Prajapat

short heighted woman

short heighted woman

अक्सर देखा जाता है बौने लोगों को मजाक बनाया जाता है। आपने एक बौनी महिला के बारे में पढ़ा होगा जिसकी लम्बाई महज 2 फिट और 10 इंच है। 31 साल की इस महिला हाइट भले की छोटी हो लेकिन इनके हौसलें काफी बुलंद है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि फिजिकल रूप के कमजोर होने के बाद बावजूद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह अपने पति के साथ शादीशुदा जिदंगी में बहुत खुश है। खास बात यह है कि उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी लंबाई की मां बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
boni2.jpg

यह भी पढ़े :— लव मैरिज के बाद मायके गई लड़की, ससुराल में धरने पर बैठा पति, रखी ये मांग

ओओई बीमारी से पीड़ित
इडाहो की रहने वाली ट्रिशा टेलर की कहानी बहुत दुख भरी है। ट्रिशा 2 मिसकैरज के बाद भी हार नहीं मानी और मां बनकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ट्रिशा टेलर ओओई (osteogenesis imperfecta) नाम की एक बीमारी के साथ पैदा हुई थी। जन्म से ही उनके शरीर में 150 से ज्यादा फ्रैक्चर हो गए थे। डॉक्टरों बड़ी मुश्किल से उनकी जान बचा पाए।

छींक से हो सकता हे फ्रैक्चर
ट्रिशा उस वक्त बच तो गई लेकिन बाद में उनकी लंबाई नहीं बढ़ सकी। साथ ही उनका शरीर इतना कमजोर हैं कि अगर वो जोर से छींक भी दें तो उनको फ्रैक्चर हो सकता है। इसके बावजूद ट्रिशा ने कभी हार नहीं मानी। इतनी परेशानियों के बावजूद भी वह अपनी जिंदगी हंसी-खुशी जी रही है।

यह भी पढ़े :— शख्स ने नारियल के दूध से बनाई चाय, वीडियो देख लोगों ने कहा- पत्ती की जगह डाल दे चावल

boni4.jpg

बच्चे की तरह गोदी में उठा कर घूमते
ट्रिशा बड़ी हुई तो उन्होंने 6 फीट 1 इंच लंबे आदमी माइकल से शादी की। माइकल ने ट्रिशा को कभी अलग होने का अहसास नहीं कराया। हर जगह वह उन्हें एक बच्चे की तरह गोदी में उठा कर घूमते हैं। ट्रिशा ने भी बच्चा करने की इच्छा जताई लेकिन उनके कमजोर शरीर के कारण ये होना नामुमकिन था। दो गर्भपात के बाद ट्रिशा ने अपने बच्चे को 32 हफ्ते तक गर्भ में रखा और फिर सी-सेक्शन (c-section) के जरिए उसे डिलेवर किया। उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम मावेन हैं। मावेन को जन्म देकर ट्रिशा ने वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया हैं।

Home / Hot On Web / 2 फीट 10 इंच की महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, गोद में उठा घूमता है पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो