scriptये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, बिकता है 10 लाख रुपये किलो | worlds most expensive Worm Caterpillar Fungus Yarshagumba | Patrika News
हॉट ऑन वेब

ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, बिकता है 10 लाख रुपये किलो

दुनिया में ऐसे कई लोग है जो अपने घर पर पालतू जानवर पालने का शौक रखते है। अपने पालतू जानवरों के लिए वह लाखों रुपए खर्च करते है। ऐसे लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए पैसों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करते है। दुनिया में कीड़ों की ऐसी कई प्रजातियां भी है, जिसकी कीमत लाखों में है।

मुंबईSep 28, 2020 / 10:08 pm

Shaitan Prajapat

worlds most expensive Yarshagumba

worlds most expensive Yarshagumba

दुनिया में ऐसे कई लोग है जो अपने घर पर पालतू जानवर पालने का शौक रखते है। अपने पालतू जानवरों के लिए वह लाखों रुपए खर्च करते है। ऐसे लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए पैसों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करते है। दुनिया में कीड़ों की ऐसी कई प्रजातियां भी है, जिसकी कीमत लाखों में है। यह कीड़ा बाकी से बिल्कुल अलग है। इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी की तरह किया जाता है। यह कीड़ा भूरे रंग का होता है और दो ईंच तक लंबा होता है। इसकी सबसे खास बात कि इसका स्वाद मीठा होता है। यह हिमालयी क्षेत्रों में तीन से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है।

यह भी पढ़ें

ये है दुनिया की सबसे अनोखी पहाड़ी, बताती है गर्भ में लड़का है या लड़की


worlds most expensive Yarshagumba

इस कीड़े के है कई नाम
इस कीड़ा के बहुत सारे नाम है। अपने देश में इसको ‘कीड़ा जड़ी’ कहा जाता है। नेपाल और चीन में इसे ‘यार्सागुम्बा’ कहते हैं। वहीं तिब्बत में इसका नाम ‘यार्सागन्बू’ है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘ओफियोकोर्डिसेप्स साइनेसिस’ है और अंग्रेजी में इसे कहते है ‘कैटरपिलर फंगस’। इसे ‘हिमालयन वियाग्रा’ भी कहते हैं। यह कीड़ा बहुत काम में आता है। इसका उपयोग ताकत बढ़ाने की दवाओं समेत कई कामों में होता है। यह रोग प्रतिरक्षक क्षमता को बढ़ाता है और फेफड़े के इलाज में भी यह काफी कारगर है। इसका उपयोग कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ते, यहां चलने के लिए चाहिए कलेजा


worlds most expensive Yarshagumba

दुनिया का सबसे महंगा
यह बेहद ही दुर्लभ और खासा महंगा भी होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महज एक कीड़ा लगभग 1000 रुपये का मिलता है। वहीं अगर किलो के हिसाब से देखें तो नेपाल में यह 10 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है। इसी कारण इसे दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा कहा जाता है। पिछले 15 वर्षों में हिमालयन वियाग्रा की उपलब्धता में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर का मानना है कि इस गिरावट के पीछे का कारण इसका अति प्रयोग है।

Home / Hot On Web / ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, बिकता है 10 लाख रुपये किलो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो