scriptलड़के ने चाकू से नहीं बल्कि इस खतरनाक तरीके से काटा केक, VIDEO है डरा देने वाला | youth celebrates birthday by shooting his cake video went viral | Patrika News
हॉट ऑन वेब

लड़के ने चाकू से नहीं बल्कि इस खतरनाक तरीके से काटा केक, VIDEO है डरा देने वाला

आमतौर पर आपने चाकू से केक काटते हुए ही लोगों को देखा होगा लेकिन एक लड़के और उसके दोस्तों ने बर्थ डे में केक काटने का एक अनोखा तरीका निकाला।

नई दिल्लीJan 16, 2019 / 01:30 pm

Priya Singh

youth celebrates birthday by shooting his cake video went viral

लड़के ने चाकू से नहीं बल्कि इस खतरनाक तरीके से काटा केक, VIDEO है डरा देने वाला

नई दिल्ली। आज के समय में लोगों के जीवन में कोई प्राइवेसी ही नहीं रही है। कई लोग सोशल मीडिया पर बने अपने अकाउंट में अपने हर समय का अपडेट देते रहते हैं। फिर चाहें उनके जीवन में कोई भी छोटी चीज ही क्यों न हुई हो। आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों का कोई न कोई वीडियो वायरल होता है। ऐसा ही एक वीडियो आज-कल चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर आपने चाकू से केक काटते हुए ही लोगों को देखा होगा लेकिन एक लड़के और उसके दोस्तों ने बर्थ डे में केक काटने का एक अनोखा तरीका निकाला। यह तरीका इतना अनोखा था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि अपना जन्मदिन अलग तरीके से मनाने के चक्कर में इस लड़के ने बर्थ डे केक को चाकू से नहीं बल्कि बंदूक से काटा।

https://twitter.com/Uppolice?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के बड़े ही अजीब तरीके से बर्थ डे केक काटते दिख रहे हैं। केक को काटने का यह वीडियो एक एप टिक टॉक से बनाया गया है। इस अजीब वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का केक पर लगी मोमबत्ती को बंदूक के ज़रिए बुझाने की कोशिश कर रहा हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। खुलेआम ऐसा होता देख लोग घबरा रहे हैं। वीडियो को ध्यान से देखने पर आपको दिखेगा कि केक पर गुर्जर लिखा हुआ है। इतना ही नहीं 20 सेकंड के इस वीडियो को देखकर यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस इन लड़कों की तलाश कर रही है।

Home / Hot On Web / लड़के ने चाकू से नहीं बल्कि इस खतरनाक तरीके से काटा केक, VIDEO है डरा देने वाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो