
Mathura Lok Sabha Result 2024
Lachchu Maharaj Award: पं. लच्छू महाराज जन्मोत्सव कार्यक्रम 31 अगस्त को लखनऊ में होगा। इस मौके पर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी समेत दस विभूतियों को पं. लच्छू महाराज से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी पं. लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन की ओर से दी गई।
सम्मान पाने वालों में जानी-मानी अभिनेत्री सायरा बानो, नई दिल्ली की पद्मभूषण उमा शर्मा (2015), रमा वैद्यनाथन नई दिल्ली (2016), जयपुर की पद्मश्री उमा डोगरे (2017), पद्मश्री हेमा मालिनी(2018), पद्मश्री सायराबानी (मुंबई), डा. संध्या पुरीचा एसएनए (2019), डा. मालविका मित्रा कोलकाता (2021), प्राची शाह मुंबई (2022), असीम बंधु भट्टाचार्य, मुंबई (2023), पंडित राजेन्द्र गंगानी जयपुर (2024) शामिल हैं।
लच्छू महाराज का जन्म यूपी के बनारस में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। लच्छू महाराज तबला वादन में देश-विदेश में नाक कमाया। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
लच्छू महाराज के पिता का नाम वासुदेव महाराज था। लच्छू महाराज कुल 12 भाई-बहन थे। सभी भाई-बहनों में वह चौथे नंबर के थे। लच्छू महाराज का गोविंदा से भी रिश्ता है। दरअसल, लच्छू की बहन निर्मला ऐक्टर गोविंदा की मां हैं। लच्छू ने फ्रेंच महिला टीना से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम नारायणी है।
हेमा मालिनी मथुरा की सांसद हैं। यहां से साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत चुकी हैं। इस बार भी हेमा मालिनी मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हैं।
Updated on:
28 Apr 2024 04:34 pm
Published on:
28 Apr 2024 04:33 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
