
आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हीट वेव चलने को लेकर चेतावनी दी गई है। फर्रुखाबाद में आज दिन में तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास है। कानपुर में भी तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
फर्रुखाबाद में आज सुबह से तेज धूप निकली है। झुलसाने वाली गर्मी भी पड़ रही है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी तेज हवाएं चलेंगी। आगामी 27 अप्रैल शनिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
कानपुर में सुबह से तेज धूप निकली है। हल्के-फुल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 27 अप्रैल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश नहीं होगी।
Published on:
26 Apr 2024 08:55 pm

बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
