20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये होटल्स बना देंगे आपकी यात्रा को बेहद यादगार

कंफर्टेबल होटल्स ट्रिप को ज्यादा सुखद और यादगार बना सकते हैं, यहां पढ़ें ऐसे ही होटल्स के बारे में

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 23, 2016

Tree house

Tree house

नई दिल्ली। किसी भी ट्रिप पर आप बहुत सी यादें समेटते हैं और बहुत से खुशनुमा पलों से रूबरू होते हैं। ट्रिप पर अगर आपका होटल अनोखा हो तो यहां रुकने का मजा और भी बढ़ जाता है। यही नहीं ये होटल आपकी यादों में इजाफा भी कर देता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही होटल्स के बारे में जो आपकी ट्रिप को बेहद यादगार बना देते हैं -

1. मैड कैफे (टोक्यो): जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ये कैफे आपको एक बार फिर आपके बचपन में ले जा सकता है, क्योंकि यहां जापानी लड़कियां फ्रेंच आउटफिट्स में होती हैं और आपको आपके बचपन से जुड़ी चीजें आपके सामने लाती हैं।

2. कैपसूल होटलः कैपसूल होटल भी जापान के टोक्यो में ही स्थित है। इस होटल की खास बात ये है कि इसमें आपको कम पैसों से सभी तरह की जरूरी सुविधाएं मिल जाएंगी। इसलिए आप जब भी जापान जाएं तो एक बार कैपसूल होटल का रुख जरूर करें।

3. सीक रेफ्यूजी (जेल, आयरलैंड): 19वीं सदी बनी में बनी इस जेल को बाद में एक होटल का रूप दे दिया गया था। यहां पर आपको काफी हरियाली देखने को मिलेगी जिससे आपको नेचर से जुड़ने का मौका मिलेगा।


4. ट्रीट फॉर द इसेंट्रिकः ये होटल श्रीलंका के जीवन को करीब से दर्शाता है। इस होटल का यूनीक एमबियंस आपको जरूर काफी पीस मुहैया कराएगा।

5. ट्री हाउसः पेड़ की चोटी पर घर जैसा आराम लेना हो तो आपको श्रीलंका जाना चाहिए। ये ट्री हाउस आपको वेस्टर्न घाट की खूबसूरत से अच्छी तरह से रूबरू कराएंगे।


6. मध्य प्रदेश में वाइल्ड स्टेः मध्य प्रदेश में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क के घने जंगलों में रुकने का भी अपना अलग मजा है। वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए ये होटल्स किसी जन्नत से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें

image