खरीफ सीजन वाले नए प्याज की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। हालांकि, नया प्याज बारिश के कारण खराब बताया जा रहा है, फिर भी इसके दामों में वर्तमान और भविष्य में तेजी कोई संकेत नहीं मिल रहे है। जयपुर मुहाना आलू आढ़तिया संघ अध्यक्ष मदनलाल शर्मा ने बताया कि सरकारी गोदामों में पुराना प्याज का बंपर स्टॉक पड़ा है। 20 दिसंबर तक गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी और राजस्थान में चौतरफा प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। इसलिए अभी अलवर से आ रहे खराब प्याज के बावजूद दामों में कोई उतार—चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। अभी मंडियों में प्याज के थोक दाम 10 से 15 रुपए और खुदरा में 20 से 25 रुपए प्रति किलोग्राम बोले जा रहे है।