27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Edible Oils: खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

दिवाली की मांग खत्म होने के बावजूद खाद्य तेलों के दामों में तेजी का रूख बना हुआ है। इसकी वजह है, विदेशी बाजारों में भाव तेज होना। भारत में खाद्य तेलों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर काफी निर्भर करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 9 Nov 2022, 3:05 PM IST

Edible Oils: खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

Edible Oils: खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

दिवाली की मांग खत्म होने के बावजूद खाद्य तेलों के दामों में तेजी का रूख बना हुआ है। इसकी वजह है, विदेशी बाजारों में भाव तेज होना। भारत में खाद्य तेलों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर काफी निर्भर करते हैं। लिहाजा अंतरराष्ट्रीय तेजी के कारण देश में भी खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं। दूसरी तरफ, घरेलू बाजारों में सावों की जोरदार मांग के कारण भी खाद्य तेलों के दाम बढ़े है। कारोबारियों के मुताबिक आगे भी खाद्य तेलों के दाम वैश्विक हालात पर निर्भर करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण विदेशी तेलों में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है।

यह भी पढ़े: वनस्पति घी के दामों में आई तेजी, खपत 10 फीसदी बढ़ी

खाद्य तेलों पर से स्टॉक लिमिट


खाद्य तेल की स्टॉक सीमा खुदरा विक्रेताओं के लिए 30 क्विंटल, थोक विक्रेताओं के लिए 500 क्विंटल, बड़ी खुदरा श्रृंखला वाले विक्रेताओं और दुकानों के लिए 30 क्विंटल और इसके डिपो के लिए 1000 क्विंटल थी। खाद्य तेलों के प्रोसेसर्स अपनी भंडारण/उत्पादन क्षमता के 90 दिनों तक का स्टॉक कर सकते थे। लेकिन, सरकार के स्टॉक लिमिट के हटाते ही एक बार फिर से खाद्य तेल के दाम बढ़ने लग गए है।

यह भी पढ़े: सेब 40 रुपए किलो, टमाटर 60 रुपए किलो, बताइए क्या खाएंगे आप...

घरेलू तेल कारोबार का लंबा सफर बाकी


पिछले कुछ सालों से देश में खाद्य तेलों का उत्पादन बढ़ा है। ये अच्छे संकेत हैं। फिर भी अभी लंबा सफर बाकी है। अभी भी 55 से 60 फीसदी खाद्य तेलों का आयात होता है। भारत दुनिया में पाम ऑयल, सोया तेल और सूरजमुखी तेल जैसे खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में देश में 11 लाख बोरी सोयाबीन, 4 लाख बोरी सरसों तथा 8 लाख बोरी मूंगफली की प्रतिदिन आवक हो रही है।

यह भी पढ़े: सरसों तेल फिर महंगा, सर्दी बढ़ते ही बढ़ने लगी कीमतें

30 रुपए किलो तक बढ़ गए दाम


बीते एक महीने के दौरान देश में खाद्य तेलों के दाम 15 से 30 रुपए किलो तक बढ़ चुके हैं। महीने भर में रिफाइंड सोयाबीन तेल के थोक भाव बढ़कर 145 से 150 रुपए, सरसों तेल के दाम बढ़कर 150-145 रुपए, सूरजमुखी तेल के भाव बढ़कर 170 से 175 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।