अगर आप रोटी के साथ सलाद खाने के शौकीन हैं तो जरा अपना टेस्ट बदल लें। अब टमाटर व प्याज छोड़कर सेब का सलाद तैयार करें। एक तो आपकी सेहत अच्छी होगी साथ में आपके रुपए भी बचेंगे। दरअसल, इस समय सेब के दाम 40 रुपए किलो हो गए हैं। वहीं, टमाटर के दाम 60 रुपए प्रति किलो पार चले गए है। कभी टमाटर खरीदने के लिए ग्राहक नहीं मिलता था और किसान टमाटर को सड़कों पर फेंक जाते थे। कीमत इतनी कम हो जाती थी, कि किसानों को मजदूरी भी नहीं मिल पाता था। लेकिन वर्तमान में टमाटर इतने महंगे हो गए हैं कि आम लोगों को देखकर ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ 40 रुपए किलो मिल रही सेब को भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।