एलिवेटेड रोड जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज के बीच यातायात को सुगम बनाएगा। इसके बनने से जवाहर नगर बायपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहे पर वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। जेडीए के सर्वे के अनुसार गांधी सर्किल की ओर से आने वाले करीब 70 प्रतिशत वाहन सीधे जगतपुरा की तरफ जाते हैं। जयपुर में नया एलिवेटेड रोड बनने से इन वाहनों को बीच के चौराहों पर नहीं रुकना पड़ेगा।