27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price: शादियों के सीजन में सोना महंगा, 2500 रुपए उछला, चांदी 4400 रुपए तेज

अमेरिकी मुद्रास्फीति और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोने और चांदी के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले 15 दिनों में सोने के दाम 2500 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 15 Nov 2022, 2:21 PM IST

Gold Silver Price: शादियों के सीजन में सोना महंगा, 2500 रुपए उछला, चांदी 4400 रुपए तेज

Gold Silver Price: शादियों के सीजन में सोना महंगा, 2500 रुपए उछला, चांदी 4400 रुपए तेज

अमेरिकी मुद्रास्फीति और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भारी गिरावट के कारण सोने और चांदी के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले 15 दिनों में सोने के दाम 2500 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए है। दूसरी तरफ, चांदी के दाम 4400 रुपए प्रति किलोग्राम तक चढ़ गए है। जयपुर सर्राफा बाजार में एक नंवबर को सोने के दाम 51,750 रुपए थे, जो अब 2500 रुपए के उछाल के साथ 54,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। चांदी के दाम भी इस 15 दिनों में 59,800 रुपए से 4400 रुपए उछलकर 64,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए।

यह भी पढ़े: आधी रात बाद भूकंप, कई लोगों की मौत, जयपुर में भी धरती धूजी, घरों से बाहर दौड़े लोग

क्यों महंगा हो रहा सोना
अमेरिकी मुद्रास्फीति में नरमी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड के नरम रुख अपनाने की उम्मीद जगी है। इससे अमेरिकी डॉलर सूचकांक में तेजी पर विराम लग सकता है। 20 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर इंडेक्स दबाव में आ गया है। शुक्रवार को यह 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 106.255 के स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है और इसलिए सोने और चांदी की कीमतों के संबंध में 'डिप्स पर खरीदारी' की रणनीति बनाए रखनी चाहिए।

यह भी पढ़े: खाद्य तेलों के नहीं घट रहे दाम, दिवाली के बाद सावों की जोरदार मांग

कैसे जानें सोने की शुद्धता
आईएसओ की ओर से सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।