scriptJago Janmat: प्रवासियों ने मतदान में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पत्रिका ने चलाया था जागो जनमत | Migrants took part in the voting in large numbers, the magazine had run Jago Janmat | Patrika News
हुबली

Jago Janmat: प्रवासियों ने मतदान में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पत्रिका ने चलाया था जागो जनमत

राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागो जनमत अभियान का आयोजन किया था। इसका व्यापक असर देखने को मिला। बड़ी संख्या में प्रवासी समाज के लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।

हुबलीMay 09, 2024 / 04:36 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

jago janmat

हुब्बल्ली में मतदान करने के बाद अपनी अंगुली पर लगी स्याही के निशान को दिखाते अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के सदस्य।

चुनाव से पहले राजस्थान पत्रिका ने जागो जनमत अभियान चलाया था। इसके बाद कई संगठनों एवं लोगों ने मतदान में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के सदस्यों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। परिषद के सदस्यों ने स्वयं मतदान करने के बाद अन्य स्थानों पर जाकर भी मतदाताओं को मतदान का आह्वान किया। परिषद के अध्यक्ष शैलेष जैन ने बताया कि परिषद ने राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान में भी हिस्सा लिया था। परिषद के सदस्य हर चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं। परिषद का मानना है कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें मतदान में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। न केवल स्वयं मतदान में भागीदार बनें बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए हमें प्रेरित करने का कार्य करना चाहिए।

Hindi News/ Hubli / Jago Janmat: प्रवासियों ने मतदान में लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पत्रिका ने चलाया था जागो जनमत

ट्रेंडिंग वीडियो