scriptयहां पकड़ा गया हजारों किलो बीफ, कोलकाता से ले जा रहे थे महाराष्ट्र | 26 Ton Beef Seized In Srikakulam Andhra Pradesh | Patrika News
हैदराबाद

यहां पकड़ा गया हजारों किलो बीफ, कोलकाता से ले जा रहे थे महाराष्ट्र

इतनी ज्यादा मात्रा में बीफ देखकर पुलिस भी चौक गई (26 Ton Beef Seized In Srikakulam Andhra Pradesh) (Andhra Pradesh News) (Hyderabad News)…
 

हैदराबादJun 22, 2020 / 02:52 pm

Prateek

यहां पकड़ा गया हजारों किलो बीफ, कोलकाता से ले जा रहे थे महाराष्ट्र

यहां पकड़ा गया हजारों किलो बीफ, कोलकाता से ले जा रहे थे महाराष्ट्र

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने कंटेनर में भरकर ले जाया जा रहा बीफ बरामद किया है। इतनी ज्यादा मात्रा में बीफ देखकर पुलिस भी चौक गई। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

Nepal ने भारत पर लगाया Coronavirus फैलाने का आरोप, 90 प्रतिशत मामले प्रवासी श्रमिकों से आए

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ओडिशा के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी थी कि कंटेनर भर बीफ ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में नाकाबंदी कर दी। इसी बीच इच्चापुरम सीमा पुरुषोत्तपुरम चेक पोस्ट पर पुलिस ने कंटेनर को रोका। कंटेनर को खोलकर देखा गया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

यह भी पढ़ें

Kanpur के संवासिनी गृह में 57 महिलाएं COVID-19 पॉजिटिव, 5 प्रेग्नेंट युवतियां भी शामिल

 

https://twitter.com/ANI/status/1274821632549240832?ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जा रहा है कि इस कंटेनर में 26,000 किलो बीफ ले जाया जा रहा था। इसमें 1300 पैकेट बरामद किए गए है। प्रत्येक पैकेट में 20 किलो बीफ भरा हुआ था। पुलिस कंटेनर के 2 ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। कंटेनर और उसमें मौजूद बीफ को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि यह बीफ कोलकाता से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मामले में कार्रवाई की जा रही है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो