मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जताया शोक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रेड्डी ‘एक्स’ पर कहा कि कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक निधन से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता भी नहीं रहीं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
पिछले वर्ष हो गया था पिता का निधन नंदिता इससे पहले नलगोंडा से हैदराबाद लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। पिछले वर्ष 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद नंदिता ने छावनी क्षेत्र से चुनाव जीता था।