scriptदिनभर 42 डिग्री में तपे लोग, शाम को तेज बारिश से धान की फसल भीगी, सुखाने में जुटे किसान | Paddy crop gets wet due to heavy rain, farmers engaged in drying | Patrika News
बालोद

दिनभर 42 डिग्री में तपे लोग, शाम को तेज बारिश से धान की फसल भीगी, सुखाने में जुटे किसान

रविवार को सुबह से दोपहर तक 42 डिग्री तापमान से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे, लेकिन शाम को मौसम के मिजाज में परिवर्तन हुआ। गरज-चमक और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। वहीं रबी फसल का धान भीग गया।

बालोदMay 16, 2022 / 11:20 pm

Chandra Kishor Deshmukh

मौसम में बदलाव: जिले में 27 मिमी बारिश हुई, गुरुर ब्लॉक में सबसे अधिक

बारिश से धान भीग गया तो किसान उसे सुखाने में जुट गए।

बालोद. रविवार को सुबह से दोपहर तक 42 डिग्री तापमान से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे, लेकिन शाम को मौसम के मिजाज में परिवर्तन हुआ। गरज-चमक और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। वहीं रबी फसल का धान भीग गया। दरअसल किसान खेतों में धान की फसल की कटाई कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश किसानों ने कटाई पूर्ण कर ली है। लेकिन धान खुले आसमान के नीचे रका हुआ है, जो अचानक बारिश होने के कारण भीग गया। दूसरे दिन किसान भीगे धान को सुखाने में जुटे रहे।

 

30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने धान की फसल ली
रबी सीजन में इस साल लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने धान की फसल ली। किसानों ने बताया कि यदि भारी बारिश होती है, तो धान पानी में भीगने से पूरी तरह खराब हो जाता। इसका विपरीत असर पड़ेगा। वहीं भ_े में बनाई गई ईंट भी भीग गई है।

सोमवार को तापमान 38 डिग्री रहा, दिनभर छाई रही बदली
मौसम विभाग ने सोमवार को जिलेभर में 27 मिमी बारिश दर्ज की है। सबसे ज्यादा बारिश गुरुर ब्लॉक में दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला। दिनभर बदली और ठंडी हवा चलती रही। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा।

किस तहसील में कितनी बारिश
तहसील-बारिश मिमी में
बालोद-4.0
गुरुर-13.0
गुंडरदेही-7.0
डौंडी-0.6
डौंडीलोहारा-3.0
अर्जुंदा-00
कुल-27.8
औसत-4.6 मिमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो