scriptELECTION 2019 : मोदी की सभा में 13.5 लाख, प्रियंका के रोड शो पर खर्च हुए 9 लाख रुपए | 13.5 lakh in Modi's meeting, 9 lakh rupees spent on Priyanka Road show | Patrika News
इंदौर

ELECTION 2019 : मोदी की सभा में 13.5 लाख, प्रियंका के रोड शो पर खर्च हुए 9 लाख रुपए

चुनाव आयोग का आकलन

इंदौरMay 18, 2019 / 10:46 am

रीना शर्मा

INDORE

ELECTION 2019 : मोदी की सभा में 13.5 लाख, प्रियंका के रोड शो पर खर्च हुए 9 लाख रुपए

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 मई को दशहरा मैदान में हुई चुनावी सभा के खर्च का आकलन करीब साढ़े 13 लाख रुपए आया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के 13 मई को हुए रोड शो में 9 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। चुनाव आयोग ने वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रही सामग्री के आधार पर खर्च की यह गणना की है। अभी प्रत्याशियों ने खर्च के तीसरे फेज का ब्योरा नहीं दिया है। आयोग का मानना है कि वास्तविक खर्च इससे अधिक ही होगा। पीएम मोदी की सभा का खर्च इंदौर के उम्मीदवार शंकर लालवानी और देवास-शाजापुर के उम्मीदवार महेंद्र सिंह सोलंकी के खातों में आधा-आधा जोड़ा जाएगा।
40 से 45 लाख तक जा सकता है कुल खर्च : दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के दूसरे व्यय खर्च के अनुसार कांग्रेस ने 17 लाख से अधिक और भाजपा ने 18 लाख से अधिक की राशि खर्च की है। जानकारों के मुताबिक दोनों ही प्रत्याशियों को चुनावी खर्च 40 से 45 लाख रुपए तक जा सकता है।

Home / Indore / ELECTION 2019 : मोदी की सभा में 13.5 लाख, प्रियंका के रोड शो पर खर्च हुए 9 लाख रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो