scriptआज सूझबूझ से होगा धनलाभ, इन्हें मिलेगा कोई चौंकाने वाला समाचार | 19 april horoscope of different rashi people | Patrika News
इंदौर

आज सूझबूझ से होगा धनलाभ, इन्हें मिलेगा कोई चौंकाने वाला समाचार

आज सूझबूझ से होगा धनलाभ, इन्हें मिलेगा कोई चौंकाने वाला समाचार

इंदौरApr 19, 2019 / 09:22 am

हुसैन अली

rashifal

आज सूझबूझ से होगा धनलाभ, इन्हें मिलेगा कोई चौंकाने वाला समाचार

इंदौर. आज का दिन सभी राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेष राशि वालों को आज सूझबूझ से धनलाभ होगा। तुला राशि वालों के लिए यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मीन राशि वालों को आज कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है।
मेष : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते है। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

वृषभ : परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन : आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आपको व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
कर्क : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है, शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
सिंह : दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
कन्या : अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

तुला : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
वृश्चिक : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।
धनु : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुम्भ : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन : कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Home / Indore / आज सूझबूझ से होगा धनलाभ, इन्हें मिलेगा कोई चौंकाने वाला समाचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो