scriptउधर लेंगे मोदी शपथ, इधर भाजपाई मनाएंगे जश्न | BJP will celebrate PM Narendra Modi's oath taking ceremony | Patrika News
इंदौर

उधर लेंगे मोदी शपथ, इधर भाजपाई मनाएंगे जश्न

आतिशबाजी करेंगे, बांटेंगे मिठाई, बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएंगे
 

इंदौरMay 29, 2019 / 11:10 am

Mohit Panchal

bjp

उधर लेंगे मोदी शपथ, इधर भाजपाई मनाएंगे जश्न

इंदौर। लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ३० मई को दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। उस दिन भाजपा भी विधानसभा स्तर पर जश्न मनाएगी। प्रमुख चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी और आयोजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बाद में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी जाएगी।
पिछले लोकसभा चुनाव में खुद के बूते पर सरकार बनने पर राजबाड़ा पर जश्र मनाया गया था, लेकिन इस बार भाजपा ने महोत्सव को विधानसभाओं में करने का फैसला किया है। ३० मई की शाम ७ बजे को प्रधानमंत्री मोदी दोबारा शपथ लेंगे। उसको लेकर नगर भाजपा ने सभी विधायकों व क्षेत्र के संगठन को जिम्मेदारी सौंप दी है।
वे एक प्रमुख चौराहे का चयन करके बड़ा आयोजन रखेंगे। एक नंबर विधानसभा का आयोजन बड़ा गणपति, तीन का राजबाड़ा, चार का महू नाका, पांच का बंगाली चौराहा और राऊ का भंवरकुआं पर आयोजन होगा। दो नंबर विधासनभा ने अब तक स्थान का चयन नहीं किया है। बकायदा चौराहों को झंडों से सजाया जाएगा।

एलईडी स्क्रीन लगाने के साथ में कार्यकर्ताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करना होगी। आयोजन के दौरान जैसे ही मोदी शपथ लेंगे वैसे ही आतिशबाजी की जाएगी। ढोल ढमाकों के साथ मिठाई का वितरण भी किया जाएगा। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे ताकि जश्र फीका ना रह जाए। आम जनता भी शामिल हो इसको लेकर भी प्रयास किया जा सकता है।

Home / Indore / उधर लेंगे मोदी शपथ, इधर भाजपाई मनाएंगे जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो