31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध हथियार बेच रहा था कांग्रेस नेता, पास में मिले कट्टे और कारतूस

क्राइम ब्रांच ने रविवार को पिस्टल बेचने के मामले में शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव के साथ  एक सिकलीगर व दो अन्य बदमाशों समेत 4 को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 16 Jan 2017, 1:15 PM IST

guns

guns


इंदौर। क्राइम ब्रांच ने रविवार को पिस्टल बेचने के मामले में शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव के साथ एक सिकलीगर व दो अन्य बदमाशों समेत 4 को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को सोमवार को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि क्राइम ब्रांच व अन्नपूर्णा पुलिस की टीम ने दशहरा मैदान से संतोष धनगर (26) निवासी महावर नगर व सिकलीगर आकाश सिरसोदिया निवासी धामनोद को पकड़ा। संतोष के पास से एक पिस्टल, दो कट्टे व दो कारतूस मिले, वहीं आकाश के झोले में से चार पिस्टल, दो कट्टे व दो कारतूस बरामद हुए। आकाश हथियार देने के लिए आया था। पूछताछ में आकाश ने उन लोगों के नाम बताए, जिन्हें वो पूर्व में हथियार बेच चुका है।

crime
(यतीद्र-लोकेश)


आकाश की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच व परदेशीपुरा पुलिस ने यतींद्र वर्मा (30) नंदानगर व लोकेश उर्फ राजू भांजा कुलकर्णी भट्टा को पकड़ा। दोनों के पास से एक-एक कट्टा बरामद हुआ। संतोष, यतींद्र व लोकेश सिकलीगर से हथियार खरीदकर बेच रहे थे। आरोपित 10 से 20 हजार रुपए में पिस्टल व कट्टा बेचते थे। सिकलीगर की मदद से ये कारतूस भी बनवा रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि पूर्व में ये कार्बाइन बनवा चुके हैं।

वर्मा पर कई मामले

यतींद्र वर्मा शहर कांग्रेस कमेटी में पूर्व सचिव है। उसके खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी समेत 8 केस दर्ज हैं। वर्ष 2015 में उस पर रासुका भी हो चुकी है। संतोष पर 8 और लोकेश पर 7 केस दर्ज है। वह राजकुमार ब्रिज दोहरे हत्याकांड का भी आरोपित है।