इंदौर

Corona Update : संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, आज सामने आए 271 नए पॉजिटिव, 6 की मौत

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात तक कोरोना के 271 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 33054 हो गई है। यहां अब तक 674 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 28901 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3479 केस एक्टिव हैं।

इंदौरOct 25, 2020 / 12:23 pm

Faiz

Corona Update : संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, आज सामने आए 271 नए पॉजिटिव, 6 की मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी दर्ज की जाने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात अब सामान्य की ओर बढ़ने लगे हैं। हालांकि, प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार रात को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में 271 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33054 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3479 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 674 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 28901 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।


पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर कही ये बात


उज्जैन में 16 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3476 हो गई है। जबकि, 97 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 3185 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 194 केस एक्टिव हैं। इनमें से 444 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


पढ़ें ये खास खबर- महबूबा के बयान पर गर्माई प्रदेश की सियासत, भाजपा नेता बोले- क्या तिरंगे का अपमान करने वाला देश में रह पाएगा


धार में 8 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2724 हो गई है। जबकि, 46 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2509 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 169 केस एक्टिव हैं। इनमें से 176 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


पढ़ें ये खास खबर- मां चामुंडा और तुलजा भवानी ने किया महागौरी स्वरूप में दर्शन, उमड़ा आस्था का सैलाब


रतलाम में 19 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 19 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 10 रतलाम और 9 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 2408 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 2170 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 52 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 186 एक्टिव केस बचे हैं।

Home / Indore / Corona Update : संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, आज सामने आए 271 नए पॉजिटिव, 6 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.