10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime in mp: लंदन विला में डकैती की कहानी, घर के बाहर कचरा और कार पर धूल देख की वारदात

crime in mp robbery case story exposed: बाणगंगा में पेट्रोलियम कंपनी के डिपो मैनेजर के घर डकैती (crime in indore mp) डालने के पहले अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सरगना सोमला ने साथियों के साथ रैकी की थी। घर के बाहर धूल, कचरा देख उसके सूने होने का अनुमान लगाया था, लेकिन अंदर घुसने के बाद सीन बदल गया...यहां पढ़ें बाणगंगा में पेट्रोलियम कंपनी के डिपो मैनेजर के घर डकैती (crime in indore mp)की पूरी कहानी...

2 min read
Google source verification
crime_in_mp_london_villa_robbery_at_depot_manager_of_petroleum_company_in_badganga_indore_accused_arrested.jpg

crime in mp robbery case story exposed: बाणगंगा में पेट्रोलियम कंपनी के डिपो मैनेजर के घर डकैती डालने के पहले अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सरगना सोमला ने साथियों के साथ रैकी की थी। घर के बाहर धूल, कचरा देख उसके सूने होने का अनुमान लगाया था, लेकिन अंदर घुसने के बाद सीन बदल गया। परिवार को सोता देख बदमाश आक्रामक होकर लूटपाट करने लगे। वारदात (crime in indore mp) सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक, 23 फरवरी की देर रात पुष्पेंद्र सिंह के लंदन विला स्थित घर में डकैती (Crime in indore mp) हुई थी। गिरोह के सरगना सोमला (26) पिता बदन सिंह निवासी बड़ी कदवाल, थाना बोरी, आलीराजपुर को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद पुलिस को झाबुआ के कालीदेवी थाना क्षेत्र में फरियादी की कार मिली थी। क्राइम ब्रांच टीम के साथ टीआइ नीरज बिरथरे, एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा, पुलिस लाइन से टीआइ जनक सिंह फोर्स के साथ धार, झाबुआ पहुंचे। आरोपी सोमला और उसके साथियों द्वारा वारदात करना पता चला। गुरुवार देर रात सोमला के उसके घर में होने की सूचना पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे तीन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, 4 चेक, एक हजार नकदी, दंपती का वोटर आइडी, महिला का पेन कार्ड जब्त किया। सोमला को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

टीआइ बिरथरे ने बताया कि सोमला और उसके साथी वारदात के पहले पता लगाते थे कि घर में कोई है या नहीं? सोमला जब साथियों के साथ लंदन विला में पहुंचा तो दंपती सोते मिले। गिरोह के सदस्यों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और हाथों में ग्लब्स पहने थे। वे दंपती के मोबाइल ले गए, लेकिन रास्ते में फेंक दिए ताकि वे ट्रेस न हों। वारदात के कुछ समय पहले दंपती 10 दिन की छुट्टी मनाकर लौटे थे।

ये भी पढ़ें :IMD Weather Alert: 40 जिलों में तूफानी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, फिर आ सकती है तबाही

ये भी पढ़ें :Investor Summit Ujjain: रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दूसरा दिन, एमपी में करोड़ों के इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव