scriptमोटा किराया देने के नाम पर बेच दी लोगों की कारें और चुका दिया 30 लाख का कर्ज | fraud of 30 lakh rupees by selling people's car | Patrika News
इंदौर

मोटा किराया देने के नाम पर बेच दी लोगों की कारें और चुका दिया 30 लाख का कर्ज

– चायपत्ती के कारोबार में हुआ घाटा तो करने लगे धोखाधड़ी
 

इंदौरOct 10, 2019 / 07:32 pm

हुसैन अली

मोटा किराया देने के नाम पर बेच दी लोगों की कारें और चुका दिया 30 लाख का कर्ज

मोटा किराया देने के नाम पर बेच दी लोगों की कारें और चुका दिया 30 लाख का कर्ज

चिंतन विजयवर्गीय @ इंदौर. चायपत्ती के कारोबार में लाखों का कर्ज हुआ तो कार अटैच करने का झांसा देकर धोखाधड़ी शुरू कर दी। लोगों की कारें बेचकर कर्ज चुकाया और अब नया व्यापार शुरू करने के लिए ठगी कर रहे हैं। विजय नगर पुलिस ने परवेज, लोकेश, साजिद निवासी आजाद नगर और सलमान निवासी बंबई बाजार को गिरफ्तार किया है। चारों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। इनका पांच दिन का रिमांड मिला है।
must read : शादीशुदा महिला के साथ आए युवक ने शिप्रा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी, महिला हो गई बेहोश

लोकेश और परवेज ने बताया कि पार्टनरशिप में चायपत्ती का कारोबार शुरू किया था। व्यापार नहीं चलने से करीब 30 लाख का नुकसान हो गया। लाखों का कर्ज वसूलने के लिए लोग तकादा करने लगे। इसके बाद लोगों को ठगने की साजिश रची। विजयनगर क्षेत्र में ऑफिस खोलकर कार अटैच कराने का काम शुरू किया। लोगों को अच्छा किराया दिलाने का झांसा देकर बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बनाया। इन कारों को दोनों ने साजिद और सलमान के पास गिरवी रखा। इससे जो राशि मिली उससे पूरा कर्ज चुका दिया। अब नया व्यापार शुरू करने के लिए फिर ठगी की साजिश रची। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Home / Indore / मोटा किराया देने के नाम पर बेच दी लोगों की कारें और चुका दिया 30 लाख का कर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो