scriptलडक़ी की गुंडागर्दी : जबरन घर में घुसी लडक़ी, साथियों के साथ मिलकर छात्र को मारा चाकू | Girl's felony: A girl forcibly entered the house, stabbed the student | Patrika News
इंदौर

लडक़ी की गुंडागर्दी : जबरन घर में घुसी लडक़ी, साथियों के साथ मिलकर छात्र को मारा चाकू

देर रात अपने साथी के साथ पहुंची, भंवरकुआं थाना क्षेत्र का मामला

इंदौरFeb 14, 2020 / 02:53 pm

रीना शर्मा

लडक़ी की गुंडागर्दी : जबरन घर में घुसी लडक़ी, साथियों के साथ मिलकर छात्र को मारा चाकू

लडक़ी की गुंडागर्दी : जबरन घर में घुसी लडक़ी, साथियों के साथ मिलकर छात्र को मारा चाकू

इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपने कमरे में था। देर रात लडक़ी अपने साथी के साथ में पहुंची और दरवाजा खुलते ही छात्र पर हमला कर दिया। उस पर चाकू से वार किए गए। युवक आरोपितों को नहीं जानता।
पुलिस के अनुसार रवींद्र पिता हीरालाल (24) निवासी गीता नगर को घायल हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है। उसके परिजनों ने बताया कि रवींद्र यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आया है। यहां पर वह अपने एक साथी के साथ में रह रहा है। कल रात को किसी ने काफी तेजी से दरवाजा खटखटाया। आरोपित इस तरह से दरवाजा खटखटा रहे थे, मानो तोड़ ही देंगे। घबराकर रवींद्र ने दरवाजा खोल दिया। इस पर एक लडक़ी और उसका साथी अंदर घुस आए। अंदर आते ही बदमाशों ने रवींद्र और उसके साथी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उस पर चाकू और दूसरे हथियारों से हमला किया। अपने साथी को पिटता देख रवींद्र ने उसे बचाना चाहा तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गंभीर चोट आई है। आरोपितों उसके साथ में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर आ गए। इस पर बदमाश भाग गए। उसे साथी इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले गया, जहां से इलाज के बाद उसे लेकर आ गए। उसने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी तो वह भी पहुंच गए थे।
रवींद्र से बात हुई तो उसने आरोपितों को पहचानने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि उसने उन्हें पहले नहीं देखा। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ कि उस पर हमला किया जाए। आरोपित किसी सिकंदर का नाम ले रहे थे। परिवार को आशंका है कि किसी नशेड़ी ने हरकत की होगी। पुलिस घायल के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
शराबी पति ने पीटा
देपालपुर में रहने वाली महिला के साथ उसके पति ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि आरोपित शराब के नशे में घर पर आया था। वहां पर उसका विवाद हुआ और आरोपित ने उसे पीट दिया। सुमित्राबाई (३२) निवासी ग्राम गिरोड़ा की शिकायत पर उसके पति संग्रामसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी है। कल नशे की हालत में घर पर आया था। घर पर आकर वह गाली-गलौज करने लगा था। उसने समझाने की कोशिश की तो आरोपित ने उसके साथ विवाद किया और मारपीट की। आरोपित साइकिल की चेन ले आया और उसे पीट दिया। इस मारपीट में घायल हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Home / Indore / लडक़ी की गुंडागर्दी : जबरन घर में घुसी लडक़ी, साथियों के साथ मिलकर छात्र को मारा चाकू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो