बता दें कि, बड़े शातिराना ढंग में बीयर तस्करी करने का ये हैरान कर देने वाला मामला शहर के गांधी नगर थाना इलाके में सामने आया है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच को मिली मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी की गई। टीम ने एक ट्रक को रुकवाया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें आटे की बारियों के भीतर 885 बीयर की पेटियां तस्करी कर ले जाई जा रही थीं। यही नहीं करतूत पकड़े जाने पर ट्रक में सवार इंदर और राहुल जायसवाल फरार होने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने बीयर के साथ परिवहन में इस्तेमाल किया जाने वाला ट्रक भी जब्त किया है। पुलिस की मानें तो जब्त माल और ट्रक की कीमत करीब 40 लाख 86 हजार रुपए के आसपास होगी।