पुलिस के अनुसार रेखाबाई (33) निवासी ग्राम बुरालेया के शव का पीएम कराकर आगे कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रेखा और दीपक दोनों की पहले एक शादी हो चुकी है। वह अपने परिवार से अलग हुए और करीबन चार साल साथ में पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। दोनों ही शराब पीने के आदि हैं। इसी के चलते आए दिन उनके बीच में विवाद होते रहते हैं। दीपक की पहली पत्नी से एक बेटी है। उसके रेखा के भाई के साथ संबंध हो गए थे। वह उसके साथ ही रह रही थी। दीपक इसके लिए रेखा को ही जिम्मेदार बताता है। इसके चलते ही उनके बीच में विवाद होते रहते हैं। कल भी दोनों शराब के नशे में थे। पहले खाने को लेकर उनके बीच में कहासुनी हुई थी। इसके बाद बेटी की बात को लेकर उनके बीच में विवाद शुरू हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। इस पर दीपक ने दराते और डंडे से पीट-पीटकर उसे मार दिया। इसके बाद नशे की हालत में वहीं पर पड़ा रहा। जब उसे होश आया तो वहां से भाग गया था। जब दीपक के भाई ने सुबह शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।