31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूट्यूब से सीखा एटीएम मशीन तोड़ना, पुलिस ने रोका तो किया हथौड़ी से वार

एडवांस होता सिस्टम सभी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका इस्तेमाल अगर गलत हाथों में आ जाए तो परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Narendra Hazare

•

Updated: 16 Jan 2017, 9:53 AM IST

theft

theft


इंदौर। एडवांस होता सिस्टम सभी के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका इस्तेमाल अगर गलत हाथों में आ जाए तो परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही मामला इंदौर में उस वक्त देखने को मिला जब एक युवक यू ट्यूब वीडियो से सीखकर एटीएम मशीन तोड़ने पहुंच गया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो उसने हथौड़ी से वार कर दिया। बाद में पिस्तौल दिखाने के बाद युवक काबू में आया।


लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मामला स्कीम 78 स्थित बैंक ऑफ इंडिया का है। टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि देर रात गश्त पर निकले सिपाही देवेंद्र तोमर व सैनिक अरविंद दुबे ने एटीएम में एक युवक को देखा। वह मशीन तोड़ रहा था। पुलिसकर्मी जब एटीएम पर पहुंचे तो उन्हें देख युवक ने हथौड़ी से हमला करना चाहा। सिपाही देवेंद्र ने उस पर बंदकू तान दी। अरविंद ने उसके हाथ से हथौड़ी छीनी तब काबू में आया।

kog ATm.jpg


युवक का नाम यशवंत पांचाल (25) निवासी स्कीम 78 है। उसने बताया कि वह एक सिविल इंजीनियर के ऑफिस में काम करता है। उसकी पगार पांच हजार रुपए है। पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके इलाज पर डेढ़ लाख रुपए खर्च होना हैं। उसी के इंतजाम के लिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की कोशिश व एटीएम में तोडफ़ोड़ का केस दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। एसपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि एटीएम तोड़ते हुए आरोपित को रंगेहाथ पकडऩे वाले दोनों पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपए का इनाम दिया गया है।

यू ट्यूब पर अवेलेबल हैं ढेरों वीडियो

यू ट्यूब पर कुछ एटीएम के कीवर्ड डालने से हजारों ऐसे वीडियो रिजल्ट सामने आते हैं जिनसे क्रिमिनल्स आसानी से सीख सकते हैं कि कैसे ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा सके। वीडियोज में अधिकांशतः सीसीटीवी फुटेज हैं जिनमें साफ-तौर पर चोरों द्वारा की गई हरकत दिखाई दे रही है। इस तरह का कंटेट लोगों को जागरुक करने के लिए तो काम आता है, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के लिए भी होता है।