scriptअपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, बेटी ने लगा ली फांसी | Mother Forced girl to make a relationship with his boyfriend | Patrika News
इंदौर

अपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, बेटी ने लगा ली फांसी

मां और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

इंदौरJul 16, 2019 / 01:28 pm

Manish Yadav

fansi

Deoband

इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि मां अपने प्रेमी से बेटी के भी संबंध बनवाना चाह रही थी। इससे इनकार करने पर पर उसे परेशान किया जा रहा था। इसी के चलते बेटी ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसकी मां और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीआई बाणगंगा इंद्रमणि पटेल ने बताया कि मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मां उसे परेशान कर रही है। मां के एक अन्य व्यक्ति से संबंध हो गए थे। इसका किशोरी और उसका भाई दोनों ही विरोध कर रहे थे, लेकिन उनकी एक नहीं सुनती। इसी बात को लेकर अकसर ही उनके बीच विवाद होता रहता। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ हुई, तो एक बात सामने आई कि आरोपित युवक के महिला से तो संबंध थे ही। उसका साथी बेटी पर भी बुरी निगाह रखता था। मां को यह बात पता चली तो उसने विरोध करने के बजाए बेटी पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह भी उसके प्रेमी के साथ अनैतिक संबंध रखे। बेटी विरोध करती तो आरोपित उसे परेशान करते रहते। उसे इतना प्रताडि़त किया कि उसने आत्महत्या करने का निर्णय ले लिया। जांच में यह बात सामने आने के बाद आरोपित मां और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Home / Indore / अपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, बेटी ने लगा ली फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो