scriptMp election 2023 : ‘भाग्य का पिटारा’, खुलने से पहले भगवान के दर पहुंच रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, करा रहे अनुष्ठान | Mp election 2023 : BJP-Congress candidates are reaching God's door to petition for victory | Patrika News
इंदौर

Mp election 2023 : ‘भाग्य का पिटारा’, खुलने से पहले भगवान के दर पहुंच रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, करा रहे अनुष्ठान

– भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी गिरिराज की परिक्रमा कर रहे तो कोई भोलेनाथ की शरण में

इंदौरDec 01, 2023 / 07:57 am

Ashtha Awasthi

1.jpg

mp assembly election

इंदौर। 3 दिसंबर को भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा ईवीएम के जरिए खुलेगा। जैसे-जैसे ईवीएम वोट उगलेगी, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की जीत साफ होती जाएगी। ऐसे में प्रत्याशी मतगणना से पहले अपने अराध्य का आशीर्वाद लेने देश के प्रमुख मंदिरों में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गोपनीय रूप से अनुष्ठान भी करवाए जा रहे हैं।

पत्नियां भी कर रहीं पूजा-पाठ

प्रत्याशी देश के प्रमुख मंदिरों में जीत की अर्जी लगाने तो जा ही रहे हैं। साथ ही विशेष अनुष्ठान भी करवा रहे हैं। उनकी पत्नियां और परिजन इसमें भागीदारी कर रहे हैं। व्रत से लेकर विशेष पूजन भी पत्नियों से शुरू कर दिया है। इन धार्मिक गतिविधियों को गोपनीय रखा गया है।

भाजपा: सांवरिया सेठ, खाटू श्याम, मथुरा-वृंदावन के दर्शन

विधायक रमेश मेंदोला ने हाल ही में मथुरा-वृंदावन की यात्रा की। वहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। मेंदोला नाथद्वारा-सांवरियाजी, चित्रकूट और बगलामुखी भी पहुंचे। मालिनी गौड़ अपनी विधानसभा के मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। गोलू शुक्ला सांवरिया सेठ, नाथद्वारा और खाटू श्याम के दर्शन कर आए हैं। वे शिर्डी और त्रयंबकेश्वर के दर्शन करने भी पहुंचे। मधु वर्मा विशेष अनुष्ठान करवा रहे हैं। मनोज पटेल, तुलसी सिलावट और महेंद्र हार्डिया भी भगवान की शरण में हैं।

कांग्रेस: पिंटू गिरिराज की परिक्रमा पर, संजू पहुंचे शिर्डी-त्रयंबकेश्वर

इंदौर-3 से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी राजस्थान चुनाव के बाद मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। उन्होंने गुुरुवार को गिरिराज की परिक्रमा की। विधायक संजय शुक्ला क्षेत्र के मंदिरों में जा रहे हैं। दो दिन पहले वे नासिक त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने शिर्डी में सांईबाबा और अमृतसर साहिब में मत्था टेका। शुक्रवार को वे महाकाल दर्शन करने जाएंगे। सत्यनारायण पटेल, जीतू पटवारी, राजा मांधवानी, रीना बौरासी भी पूजन-पाठ में लगे हैं।

Hindi News/ Indore / Mp election 2023 : ‘भाग्य का पिटारा’, खुलने से पहले भगवान के दर पहुंच रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी, करा रहे अनुष्ठान

ट्रेंडिंग वीडियो