
Naushad Qawwal indore (फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड)
MP News: मुंबई के कव्वाल नौशाद अली खान के खिलाफ युवती की रिपोर्ट पर सदर बाजार पुलिस ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ 12 साल की दोस्ती का अंत हो गया, जो झूठ की बुनियाद पर की गई थी। बेगम के सामने आते ही खुलासा हुआ कि कव्वाल चार बच्चों का बाप है जो खुद को कुंवारा बताता था। यह भी बात सामने आई कि मुंबई के बजाए वह मनावर निवासी है।
शनिवार की रात को बजरंग दल के तन्नू शर्मा और गुजराती दर्जी समाज के मोहनलाल चौहान व उनके साथियों ने रामबाग स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय के पास विनेंद्र अपार्टमेंट में दबिश दी थी, जहां मुंबई के कव्वाल नौशाद अली(Naushad Qawwal) को एक हिंदू अविवाहिता युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। पिटाई के बाद उसे सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब नौशाद के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेल सहित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
पर्दे के पीछे की कहानी यह है कि नौशाद के पकड़े जाने के फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद सेंधवा के पास जुलवानिया के जावेद खान ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, जो खुद को नौशाद का साला बता रहे थे। उनका कहना था कि पकड़ाया नौशाद उनका बहनोई है और बहन ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा रखा है। वह चार बच्चों का बाप है, जिनमें दो जुड़वा बेटी और दो बेटे हैं। पहले तो युवती नौशाद के शादीशुदा होने की बात मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में जब पत्नी व सास ने हकीकत बताई तो जमीन खिसक गई।
नौशाद खुद को कुंवारा बताकर शोषण करता रहा। यह जानकर भी धक्का लगा कि जिसे वह मुंबईवासी समझ रही थी, वह मनावर का निकला। पीड़िता ने आरोपी पर फर्जी नाम से दोस्ती करके, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगाया। उस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पीड़िता नौकरी के लिए मानपुर अपडाउन करती थी। 2013 में आरोपी से मुलाकात हुई। नौशाद ने अपना नाम अमन बताया और संगीत से जुड़ा हुआ काम करने की जानकारी दी। रुचि होने पर दोनों की दोस्ती हो गई। 2018 में फ्लैट में आकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
एफआइआर में बताया गया कि एक दिन आधार कार्ड मांगने पर खुलासा हुआ कि वह अमन नहीं, नौशाद अली खान है। आपत्ति लेने पर मारपीट की, जातिसूचक गालियां दी और धमकी दी। कहा- अगर शादी करनी है तो धर्म बदलना पड़ेगा। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पांच लाख रुपए भी वसूल किए। 31 मई को सरवटे बस स्टैंड पर मिलने के बाद चाय पीने के बहाने आया और गंदी हरकत की।
Published on:
04 Jun 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
