scriptअब रात में चम-चम चमकेंगीं इंदौर की सड़कें | nagar nigam will lightning the roads of indore in smart city project | Patrika News
इंदौर

अब रात में चम-चम चमकेंगीं इंदौर की सड़कें

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम खर्च करेगा 40 करोड़ रुपए, रोड किनारे लगाएंगे रिफ्लेक्टर व दिशा संकेतक

इंदौरFeb 20, 2019 / 10:42 am

Uttam Rathore

indore

अब रात में चम-चम चमकेंगीं इंदौर की सड़कें

इंदौर. शहर की सड़कें जल्द ही रिफ्लेक्टर्स से चमचमाने लगेंगीं। नगर निगम ने यातायात की दृष्टि से रोड किनारे रिफ्लेक्टर व कैट आई लगाने की प्लानिंग की है। दिशा संकेतक लगाने के साथ ही यातायात से संबंधित अन्य और काम होंगे। निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ये काम करेगा। इस पर 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई काम चल रहे हैं। एक तरफ जहां रोड चौड़ीकरण चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऐतिहासिक धरोहर का रखरखाव और पुलों का निर्माण करने के साथ अन्य काम हो रहे हैं। अब प्रोजेक्ट के तहत निगम शहर में यातायात से संबंधित काम करेगा। इसके लिए शहर की सड़कों को सुंदर बनाने की योजना बनाई गई है, जो कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी हैं। इस पर 40 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम करके यह राशि खर्च करने के लिए निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। यातायात के नजरिए से निगम रोड किनारे रिफ्लेक्टर लगाने के साथ दिशा संकेतक भी लगाएगा, ताकि शहर की सड़क सुंदर नजर आए। रिफ्लेक्टर लगने से सड़क चमचमाने के साथ सुंदर नजर आएंगीं। हालांकि निगम यातायात एवं परिवहन विभाग भी शहर में यातायात से संबंधित काम करता है। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यातायात के काम होने से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
ये काम भी होंगे
– जेब्रा क्रॉसिंग बनाना।
– स्टॉप लाइन डालना।
– वाहनों की लेन के लिए लाइन डालना।
– डिवाइडर्स पर सफेद, काले और पीले पट्टे डालना।
– सेंटर मार्किंग करना।
– यातायात संकेतक लगाना।
– पार्किं के लिए रोड के दोनों साइड पर मार्किंग करना।
– यातायात नियम के लिए सूचना बोर्ड लगाना।
– सड़क पर डिवाइडर बनाना।
– दिशा संकेतक बोर्ड लगाना।
– रोड के बीच कैट आई लगाना।
nagar nigam
मेंटेनेंस के अभाव में निकली
निगम ने जहां रिफ्लेक्टर लाइट्स लगाने की प्लानिंग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की है, वहीं इस तरह की लाइट्स लगाने का प्रयोग निगम पहले कर चुका है। कुछ सड़कों पर ये लाइट्स लगाई गईं, जो थोड़े दिनों तक तो रात में चमकती रही, लेकिन मेंटेनेंस न होने और अनदेखी के चलते निकलने लगीं। इस पर निगम ने भी ध्यान नहीं दिया और धीरे-धीरे ये लाइट्स गायब हो गईं। अब फिर से लाइट्स लगाई जा रही हैं।
लगी है सुपर कॉरिडोर पर
अभी सड़क किनारे रिफ्लेक्टर सुपर कॉरिडोर पर लगे हैं, जो रात में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसके साथ ही यातायात भी सुगम तरीके से चलता है।

सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाने की प्लानिंग है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यातायात से संबंधित अन्य कई काम भी होंगे। इसके लिए महापौर-आयुक्त के निर्देश पर टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा।
अनूप गोयल, कार्यपालन यंत्री, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

Home / Indore / अब रात में चम-चम चमकेंगीं इंदौर की सड़कें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो