खजराना थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाला सिकंदर पिता अशरफ लंबे समय से नशा कर रहा था। नशे के चलते पत्नी और बच्चे भी उसे छोड़ गए। पिछले दिनों एक अपराध के चलते वह जेल में था जहां से परिजनों ने १० दिन पहले ही उसे छुड़वाया था। आते ही वह फिर नशा करने लगा। परिजन शेरू ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन लगवाता था। कल इंजेक्शन का अधिक डोज लगवा लिया। हमें सूचना मिली की वह बेहोश पड़ा है तो हम रात करीब १२ बजे उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नशे के चलते उसकी पत्नी व बच्चे भी उसे छोड़ गई थी। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आज पोस्टमार्टम के बाद और स्पष्ट होगा कि सिकंदर की मौत कैसे हुई है। परिजनों ने बताया कि वह चार पांच लड़कों के साथ गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किसी ने उसे मारा तो नहीं।