
जहर खाकर घर लौटी थी और मां की गोद में सिर रखकर लेट गई
Painful death of a girl in Pawanpuri Palda of Azad Nagar Indore - वह खुशी खुशी सज—धजकर पार्टी में गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में न जाने क्या हुआ कि युवती लौटकर आई तो परेशान सी दिखी। उसने अपनी मां की गोद में सिर रखा और कुछ देर ही में दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक वारदात एमपी के इंदौर में हुई। पता चला है कि उसकी एक सहेली की मौत के बाद वह उसे याद करती रहती थी।
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती की इस मौत से हर कोई दुखी है। पवनपुरी पालदा की 20 साल की शिवानी बुधवार को एक जन्मदिन पार्टी में गई थी। बताया जा रहा है वह जहर खाकर घर लौटी थी और मां की गोद में सिर रखकर लेट गई।
पुलिस के अनुसार घरवालों ने बताया कि शिवानी, विद्यानगर में रहनेवाली अपनी सहेली की मौत के बाद परेशान रहने लगी थी। इस कारण उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस भी इसे आत्महत्या का केस बता रही है लेकिन इसके कारण का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
टीआइ नीरज मेढ़ा के अनुसार शिवानी की शादी हो चुकी थी लेकिन वह अपनी मां के साथ ही रह रही थी। वह पति से अलग क्यों रह रही थी,पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।
इंस्टाग्राम पर कर रहे थे ब्लैकमेल
इधर लसूड़िया पुलिस ने 20 साल की एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में सचिन बड़ौलिया के खिलाफ केस दर्ज किया। एक अन्य मामले में भंवरकुआं पुलिस ने 14 साल की किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज किया। आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए थे। उसकी आइडी भी हैक कर ली। किशोरी ने तब एफआइआर दर्ज करवाई।
Published on:
28 Mar 2024 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
