scriptफीस पर विवाद : चोइथराम स्कूल पर बड़ी संख्या में पालकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो | parents demonstrated at Choitharam School see video | Patrika News
इंदौर

फीस पर विवाद : चोइथराम स्कूल पर बड़ी संख्या में पालकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

आज चोइथराम स्कूल के नार्थ कैम्पस के सामने बड़ी संख्या में पालक पहुंचे, जिन्होंने फीस माफी को लेकर स्कूल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

इंदौरOct 14, 2020 / 08:54 pm

Faiz

news

फीस पर विवाद : चोइथराम स्कूल पर बड़ी संख्या में पालकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

इंदौर/ निजी स्कूलों में फीस को लेकर अभी भी पेरेन्ट्स का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते आज चोइथराम स्कूल के नार्थ कैम्पस के सामने बड़ी संख्या में पालक पहुंचे, जिन्होंने फीस माफी को लेकर स्कूल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

https://youtu.be/WJ2_wu3_qpE

दो दिन पहले जागो पालक जागो संगठन ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी, कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया था कि, फीस नहीं भरने वाले बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस से बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन बच्चों को बाहर किया जा रहा है। साथ ही 9वीं में सीबीएसई रजिस्ट्रेशन के लिए भी फीस का दबाव बनाया जा रहा है। संगठन ने स्कूलों के नाम भी बताएं, जहां इस प्रकार का दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज चोइथमराम स्कूल के पेरेन्ट्स भी प्रदर्शन किया। निपानिया स्थित चोइथराम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेन्ट्स ने कहा कि, कोरोना के कारण लॉकडाउन में कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसपर स्कूल सरकार के आदेश के बावजूद मनमानी कर रहे हैं।

मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही परेशान हैं और स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस भरने का दबाव लगातार बनाया जा राह है। बार‑बार प्रयास करने के बावजूद भी चोइथराम स्कूल मैनेजमेंट पालकों से मिलने और उनकी परेशानियां सुनने तक के लिए तैयार नही है। न ही प्रिंसिपल हमसे बात कर रहे हैं। इसलिए आज प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर हमारी मांग नहीं मानी तो आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Home / Indore / फीस पर विवाद : चोइथराम स्कूल पर बड़ी संख्या में पालकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो