scriptहोटल किराए पर लेकर चलाते थे सेक्स रैकेट, फरार कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार | police arrested Sex racket Accused | Patrika News
इंदौर

होटल किराए पर लेकर चलाते थे सेक्स रैकेट, फरार कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपित को पुलिस ने घर से पकड़ा

इंदौरJul 18, 2016 / 06:05 pm

Kamal Singh

police arrested Sex racket Accused

police arrested Sex racket Accused


इंदौर. छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में चोरी छिपे चल रहे अवैध देह व्यापार मामले में फरार चल रहे होटल मालिक को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक, अवैध देह व्यापार मामले में आरोपित महेश शर्मा (55) दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बजरंग नगर स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। टीम ने 17 मई को सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल हनी पैलेस पर छापा मारकर अवैध सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया था। इस दौरान टीम ने 4 महिलाएं और 8 पुरूषों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में पुलिस को पता चला था की आरोपित शर्मा कांगे्रस कार्यकर्ता है। उसने यह होटल 1.20 लाख रुपए महीने में संतोष ठाकुर को किराए पर दी थी।

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर गई पुलिस, 12 गिरफ्तार

संतोष इस व्यापार का संचालन करता था। लेकिन मामले के पर्दाफाश होने के बाद वह फरार हो गया था। जिसे पुलिस कुछ दिन पूर्व पकड़ा था। जिसके बादर से ही पुलिस को शर्मा की तलाश थी। गौरतलब है, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिसकर्मी होटल में ग्राहक बनकर गए थे। इस दौरान होटल की कर्मचारी की भूमिका में दलाल का काम करने वाले युवकों समेत कई लोगों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो