scriptशादी के 18 साल बाद बदसूरत कहकर घर से निकाला, दर्ज हुई FIR | policeman took wife and children out of house by calling them ugly | Patrika News

शादी के 18 साल बाद बदसूरत कहकर घर से निकाला, दर्ज हुई FIR

locationइंदौरPublished: Sep 22, 2021 08:17:11 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

पुलिसकर्मी ने पत्नी-बच्चों को घर से निकाला…पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज…

fir_1.png

,,

इंदौर. इंदौर के महिला थाने में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति उसे शादी के बाद से ही बदसूरत कहकर ताने देता था और अब शादी के 18 साल बाद बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया है। आरोपी पति का नाम विजय चौबे है जो इंदौर के यातायात पुलिस में पदस्थ है। पीड़िता के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा 15 साल और बेटी 8 साल की है। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि उसने बच्चों के भविष्य की चिंता जताते हुए पति को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन पति साथ रखने को लेकर तैयार नहीं है।

 

fir_inside.png

ये है पूरा मामला…
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी 12 मई 2003 को विजय चौबे के साथ हुआ था। शादी के वक्त पीड़िता के परिजन ने घर गृहस्थी का पूरा सामान देने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति के मुताबिक शादी की थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति विजय शादी के बाद से ही उसे बदसूरत होने का ताना देता था। कहता था कि तुम मुझे पसंद नहीं हो और इसलिए वो दूसरी शादी करेगा। हालांकि महिला ने पति की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपना जीवन यापन किया। बाद में दो बच्चे भी हुए लेकिन इसके बाद भी पति विजय ने पत्नी को ताने देना बंद नहीं किए। कुछ दिनों पहले पति विजय जो कि इंदौर में ही यातायात थाने में पदस्थ है ने पत्नी व दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। पीड़िता व उसके परिजन ने विजय को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं माना जिसके कारण पीड़ित महिला को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो