scriptजेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, जेल महकमे में हड़कंप, CCTV में कैद हुआ भगाने वाला | prisoner escape from jail 14 feet wall escapee caught on CCTV panic create in jail department | Patrika News
इंदौर

जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, जेल महकमे में हड़कंप, CCTV में कैद हुआ भगाने वाला

prisoner escape from jail : महु उप जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर दुष्कर्म का आरोप में कैदी भेरू सिंह। एक साल से था जेल में बंद। मामले में जेल संतरी को निलंबित। भागने वाले के साथ उसकी मदद करने वाले पर भी केस दर्ज।

इंदौरJun 03, 2024 / 04:22 pm

Faiz

prisoner escape from jail
prisoner escape from jail : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली महू उप जेल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुष्कर्म के आरोप में पिछले एक साल से बंद कैदी जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उपजेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। आला अधिकारियों ने मामले में जेल संतरी को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि जेल से फरार कैदी बलात्कार के मामले में बीते एक साल से जेल में बंद था। पुलिस चारों तरफ पुलिस बल रवाना करके फरार कैदी की तलाश शुरु करवा दी है। जानकारी ये भी सामने आई है कि कैदी के फरार होने में जेल में बंद एक अन्य कैदी ने उसकी मदद की थी, जो जेल के सीसीटीवी में कैद हुआ है। घटना के बाद जेल एसपी अल्का सोनकर सोमवार को विभाग के अधिरकारियों के साथ जेल का मुआयना करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें- liquor shops close : कल नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेंगी सारी दुकानें

दोनों कैदियों के खिलाफ एक और केस दर्ज

prisoner escape from jail
सहायक जेल अधीक्षक मनोज कुमार चौरसिया की शिकायत पर इस मामले में फरार कैदी के साथ साथ अंदर से भागने में मदद करने वाले कैदी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। महू कोतवाली थाना में दोनों के खिलाफ धारा 224 और 225 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- दर्दनाक : तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी तो नाराज पति ने चेहरे पर चाकू से किए कई वार, एसिड डालकर जला दिया

कैदी की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी सामने आई है कि रविवार की दोपहर में केसरबर्डी में रहने वाले कैदी भेरू सिंह पुत्र गिरधारी जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गया। इस दौरान भेरू सिंह की जेल के अंदर मौजूद एक अन्य कैदी जगदीश पुत्र रमेश साठिया निवासी बड़नगर ने मदद की। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Hindi News/ Indore / जेल की 14 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म का आरोपी, जेल महकमे में हड़कंप, CCTV में कैद हुआ भगाने वाला

ट्रेंडिंग वीडियो