scriptसज्जन वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को सौंपा जाए नेतृत्व | Sajjan Verma speaks to give Priyanka Gandhi for leadership | Patrika News
इंदौर

सज्जन वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को सौंपा जाए नेतृत्व

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस में मची हुई हलचल

इंदौरJul 09, 2019 / 11:06 am

Uttam Rathore

Sajjan Verma

सज्जन वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को सौंपा जाए नेतृत्व

इंदौर. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है, वहीं गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष बनाए जाने की कवायदें चल रही हैं। इसी बीच प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक नाय शिगुफा छोड़ दिया है। कहना है कि वक्त की पुकार है कि अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान संभाल लेना चाहिए।
आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसमें राहुल गांधी के इस्तीफे पर फैसला लिया जा सकता है। इस पर चल रही राजनीतिक उठापठक के बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने यह प्रस्ताव रख दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति जिसकी रग-रग में कांग्रेस है, नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं कर सकता है। वक्त की पुकार है कि अब प्रियंका को कांग्रेस की कमान संभाल लेना चाहिए। अगर गांधी परिवार के अलावा किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है, तो सिंधिया की दावेदारी खासी मजबूत है। इधर, वर्मा मुख्यमंत्री कमल नाथ गुट के माने जाते हैं, जिनकी सिंधिया से पटरी कम बैठती है। यह ट्वीट करके प्रियंका को खुश करने की कोशिश की गई है।

Home / Indore / सज्जन वर्मा बोले- प्रियंका गांधी को सौंपा जाए नेतृत्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो