
श्री गुरु नानक प्रकाश यात्रा का नगर कीर्तन निकला, 'जो बोले सो निहाल... से गूंजा क्षेत्र
इंदौर. कर्नाटक से निकली गुरु नानक प्रकाश यात्रा गुरुवार को इंदौर पहुंची। 'जो बोले सो निहाल... के जयघोष के साथ यात्रा शुरू हुई तो पूरा यात्रा मार्ग गुरुनानक की आराधना में डूब गया। यात्रा के साथ विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु अरजन देव महाराज विष्णुपुरी कालोनी से गुरुद्वारा इमली साहिब तक निकाला। केसरी रंग से पूरा मार्ग पट गया। शुक्रवार को प्रकाश यात्रा रतलाम के लिए रवाना होगी।
550वें श्री गुरु नानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित श्री नानक प्रकाश यात्रा गुरुद्वारा नानक झीरा बिदर साहिब कर्नाटक से निकाली गई है। गुरुवार को यात्रा का आगमन शहर में हुआ तो सिख समाज ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत किया। श्री गुरु सिंघ सभा अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटिया व महासचिव जसबीर गांधी ने बताया 2 जून से कर्नाटक से यात्रा प्रारंभ हुई, जो पूरे देश में भ्रमण करेगी। यात्रा में सुंदर पालिका साहिब जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज विराजमान थे। सुबह नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी गुरुद्वारा के जत्थे कीर्तन करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन का संत बाबा धोला सिंघ, ज्ञानी मान सिंघ ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।
पुष्पवर्षा से सत्कार
नगर कीर्तन विष्णुपुरी कालोनी से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर, खातीवाला टैंक, सैफी नगर, प्रताप नगर, कलेक्टोरेट, मोती तबेला, पढंरी नाथ से यशवंत रोड स्थित गुरुद्वारा इमली साहिब पहुंचा। वहां संगतों ने पुष्प वर्षा कर निशान साहिब में हरा चढ़ाकर सत्कार किया। संगत ने गर्मी होने के बावजूद झाडू से सड़क साफ की। नांदेड़ की बैंड पार्टी अपने करतब दिखा रही थी तो गुरबाणी शब्दों की धुनों में बैंड बजाकर अचंभित कर रही थी। हरि सिंघ नलूआ गतका अखाड़ा व जसबीर सिंह अहलुवालिया व सदस्यों ने गतका खेलकर करतब दिखाए। इस अवसर पर जसविंदर सिंह अरनेजा, देवेंद्र सिंह गांधी, जगजीत सिंह टुटेजा, जसवंत सिंह ज्ञानी, इंदरजीत सिंह होरा, तजिंदर सिंह खनूजा, अवतार सिंह सैनी मौजूद थे।
Published on:
07 Jun 2019 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
